W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पैरों में काला धागा क्यों पहनती हैं महिलाएं, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे

जानिए महिलाएं पैरों में काला धागा क्यों बांधती हैं

07:46 AM Mar 21, 2025 IST | Neha Singh

जानिए महिलाएं पैरों में काला धागा क्यों बांधती हैं

पैरों में काला धागा क्यों पहनती हैं महिलाएं  कारण जानकर हैरान हो जाएंगे

महिलाएं पैरों में काला धागा पहनती हैं क्योंकि यह नजर दोष से बचाता है और ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करता है। गर्भवती महिलाएं इसे पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए भी पहनती हैं। हिंदू धर्म में काला रंग शुभ माना जाता है और इसके अन्य कई फायदे भी हैं।

Advertisement

लड़कियों को काला रंग बेहद पसंद होता है।  ज्यादातर लड़कियां काले कपड़ों को पसंद करती है।  आपने देखा होगा कि कई लड़कियां अपने पैरों में भी काला धागा पहनती हैं।  क्या आपने कभी सोचा है कि काला धागा पहनने के पीछे क्या कारण हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियां पैरों या हाथों में काला धागा क्यों पहनती है। दरअसल, काला रंग पहनना हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इसके कई फायदे हैं, छोटे बच्चे के हाथ और पैरों में भी काला धागा पहनाया जाता है।

Advertisement

काला धागा पहनने के फायदे

Advertisement

माना जाता है कि काला धागा नजर दोष से बचाता है और साथ ही ग्रहों के बुरे प्रभाव को भी कम करता है। पैरों में काला धागा पहनने से पैरों में दर्द नहीं होता और बुरी नजर नहीं लगती।

मान्यताओं के अनुसार अगर गर्भवती महिलाएं पैरों में काले धागे बांध ले तो इस दौरान पैरों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

ज्योतिष के अनुसार, बाजुओं में काला धागा बांधने से महिलाओं को नौकरी में लाभ मिलता है।

 ऐसा भी माना जाता है कि अगर नई दुल्हन के दाएं पैर के अंगूठे में काला धागा पहनाया जाता है तो, ऐसा करने से वो बुरी नजर से बची रहती है।

जो महिलाएं अक्सर बीमार रहती हैं उन्हें अपने कमर में काला धागा बांधना चाहिए। ऐसा करने से कुछ दिनों में तबीयत में सुधार हो सकता है।

वहीं, जिन महिलाओं को किसी की बुरी नजर लगी हो और काम खराब हो रहा हो तो उन्हें हाथ में काला धागा बांधना चाहिए।

क्या आपकी Wife दे रही है आपको धोखा? जानने के 6 प्रमुख संकेत

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×