W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रधानमंत्री के मन में पाकिस्तान ही क्यों बैठा रहता है : येचुरी

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में हमेशा पाकिस्तान का ही विचार रहने का आरोप लगाते हुये पूछा है कि मोदी के मन में पाकिस्तान ही क्यों सवार रहता है?

04:00 PM Dec 17, 2019 IST | Shera Rajput

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में हमेशा पाकिस्तान का ही विचार रहने का आरोप लगाते हुये पूछा है कि मोदी के मन में पाकिस्तान ही क्यों सवार रहता है?

प्रधानमंत्री के मन में पाकिस्तान ही क्यों बैठा रहता है   येचुरी
Advertisement
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में हमेशा पाकिस्तान का ही विचार रहने का आरोप लगाते हुये पूछा है कि मोदी के मन में पाकिस्तान ही क्यों सवार रहता है?
Advertisement
Advertisement
येचुरी ने मोदी द्वारा कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को पाकिस्तान के सभी नागरिकों को भारतीय नागरिकता देने की चुनौती के जवाब में मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी हमेशा पाकिस्तान को नसीहत देते रहते हैं, लेकिन अभी मुद्दा भारत का है, पाकिस्तान का नहीं। उनके मन में हमेशा पाकिस्तान ही क्यों रहता है, जिसके कारण वह हमेशा हमारे देश को उसके (पाकिस्तान) सांचे में ढालने की कोशिश करते रहते हैं।’’
Advertisement
उल्लेखनीय है कि मोदी ने मंगलवार को झारखंड में एक चुनावी सभा में कांग्रेस और उसके ‘मित्र दलों’ पर विवादित संशोधित नागरिकता कानून के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुये विपक्षी दलों को चुनौती दी थी कि क्या वे सभी पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता देने की घोषणा करेंगे?
येचुरी ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून में धर्म के आधार पर नागरिकता देने का प्रावधान है, जो कि भारतीय संविधान के विरुद्ध है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का एक वीडिया साझा करते हुये कहा, ‘‘मोदी को अपनी सरकार के गृह मंत्री (अमित शाह) को भी सुनना चाहिये जो विभाजनकारी नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को एक दूसरे से जोड़ रहे हैं।’’ इस वीडियो में शाह नागरिकता कानून और एनआरसी के बारे में भाषण दे रहे हैं। येचुरी ने कहा कि देश के लोग इस वीडियो के माध्यम से इस सच्चाई को अब साफ तौर पर देख रहे हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×