IPL2022: क्यों गिर रही है IPL की TRP, लोगों ने छोड़ दिया IPL देखना
आईपीएल 2022 शुरू हो चुका है। मुकाबले भी एक से बढ़ कर एक रोमांचक हो रहे हैं लेकिन इस बार IPL को फैंस से उतना प्यार नहीं मिल रहा जितना की पिछली बार तक मिलता था।
06:09 PM Apr 15, 2022 IST | Desk Team
आईपीएल 2022 शुरू हो चुका है। मुकाबले भी एक से बढ़ कर एक रोमांचक हो रहे हैं लेकिन इस बार IPL को फैंस से उतना प्यार नहीं मिल रहा जितना की पिछली बार तक मिलता था। इस बात का सबूत आईपीएल मैच की TRP रेटिंग से मिल रहा है जो लगातार दूसरे हफ्ते गिरी है। पहले हफ्ते IPL की रेटिंग में 33 फीसदी की गिरवाट हुई थी तो इस हफ्ते भी ये गिरावट 28 फीसदी दर्ज़ की गई। लेकिन ये गिरावट क्यों आ रही है? इसके कुछ जरुरी कारण हम आपको बता सकते हैं।
Advertisement
दरअसल IPL का पिछले सीजन हाल ही खत्म हुआ क्योंकि पिछले सीजन कोरोना से IPL प्रभावित हुआ था जिसके चलते टूर्नामेंट का आधा हिस्सा सितम्बर अक्टूबर में UAE में खेला गया, तो हो सकता है फैंस को IPL का दोबारा इतनी जल्दी शुरू होना पसंद नहीं आ रहा। वहीं आज कल दुनिया भर में टेस्ट और वनडे मुकाबलों से ज्यादा T20 मैच खेले जा रहे हैं और अभी अभी PSL और बिग बैश लीग खत्म हुई है। इसलिए शायद फैंस के लिए T20 की ओवरडोज़ हो गई है।
इसके अलावा सबसे बढ़ा कारण है फैंस की पसंदीदा टीमों के खिलाडियों का बिखर जाना। इस बार मेगा ऑक्शन में कई बड़े बड़े स्टार खिलाडी अपनी अपनी फ्रेन्चाइसी टीमों से अलग हो गए जिनके लिए वो सालों से क्रिकेट खेल रहे थे। मुंबई के फैंस हार्दिक पांड्या, बेंगलुरु के फैंस चहल, CSK के फैंस फाफ डु प्लेसिस, हैदराबाद के फैंस डेविड वार्नर और पंजाब के फैंस KL राहुल को मिस कर रहे हैं। और शायद इन्हे सब वजहों के कारण IPL की TRP में इस बार गिरवाट देखने को मिल रही है।
Advertisement