For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IPL 2025 की ऑक्शन लिस्ट से क्यों गायब है बेन स्टोक्स ?

बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति: IPL 2025 ऑक्शन में क्यों नहीं हैं शामिल?

10:15 AM Nov 06, 2024 IST | Darshna Khudania

बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति: IPL 2025 ऑक्शन में क्यों नहीं हैं शामिल?

ipl 2025 की ऑक्शन लिस्ट से क्यों गायब है बेन स्टोक्स

इंग्लैंड ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की लंबी लिस्ट  से गायब हैं, जिसमें 1574 खिलाड़ी शामिल हैं। IPL 2025 की नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने जा रही है। उन खिलाड़ियों ने ऑक्शन की लिस्ट में रजिस्टर किया है जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। ये तीनों क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे। अब वे रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के साथ 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर सूचीबद्ध हैं, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया था। 

बेन स्टोक्स ने अपनी फिटनेस और कार्यभार को बैलेंस करने के लिए IPL 2024 से   बाहर रहने का विकल्प चुना है |  इस साल, जब स्टोक्स ने अगस्त में शतक लगाया, तो उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें दो महीने का ब्रेक लेना पड़ा। अपडेट किए गए IPL नियमों के अनुसार, कोई विदेशी खिलाड़ी जो मेगा नीलामी के लिए  रजिस्टर नहीं करता है, उसे बाद की मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्टर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि किसी खिलाड़ी को चोट या चिकित्सा संबंधी चिंताएं है, जिनकी पुष्टि खिलाड़ी के देश के बोर्ड द्वारा की जाती है, केवल वो खिलाड़ी ही बाद में मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्टर कर सकते है | 

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से चोटों के  कारण कोई क्रिकेट नहीं खेला है। उन्हें इस साल के IPL ऑक्शन  में 2 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर लिस्ट किया गया है। 2 करोड़ के बेस प्राइस पर लिस्ट होने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, ईशान किशन, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी भी ऑक्शन पूल में वापस आ गए हैं | ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, जो पिछले साल सबसे महंगे खिलाड़ी थे, उन्हें 2024 में KKR ने 24.50 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं और अब 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर ऑक्शन पूल में वापस आ गए हैं। इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी इस साल इसी कीमत पर लिस्टेड हैं। उन्होंने 2023 के बाद से टूर्नामेंट में नहीं खेला है और चोट के कारण मुंबई इंडियंस के लिए केवल 5 मैचों में ही दिखाई दिए थे | 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Darshna Khudania

View all posts

Advertisement
×