For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्यों गिर रहा शेयर बाज़ार , क्या रहा आज मार्किट का हाल

07:59 PM Oct 25, 2023 IST | Deepak Kumar
क्यों गिर रहा शेयर बाज़ार   क्या रहा आज मार्किट का हाल

इस हफ्ते लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में इंडियन शेयर मार्टिक में भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इजराइल और हमास के बीच जारी जंग से बाजार में तनाव बना हुआ। बाजार के खुलने की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई थीलेकिन दोपहर के समय ट्रेड बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज का बिजनेस खत्म होने तक BSE सेंसेक्स 522 अंको की गिरावट के साथ 64,049 अंको पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 160 अंकों की गिरावट के साथ 19,122 अंकों पर रहा।

क्यों बाजार में आ रही गिरावट

इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का कही भी पूर्ण विराम नज़र नहीं आ रहा। इस युद्ध का पश्चिम एशिया के दूसरे देशो तक जाने का भी डर है। जिसके चलते शेयर बाजार में भय का माहौल है। ऐसा कुछ होता है तो कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है। वही अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड 5 फीसदी के पार जा पहुंचा। इस वजह से भी बाजार में दबाव है।

सेक्टर के हाल की बात करे तो

आज के ट्रेड में आईटी, बैंकिंग, फार्मा,FMCG, एनर्जी, मीडिया, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वही सिर्फ मेटल्स सेक्टर के शेयर हरे निशान में बंद हुआ। हालांकि निफ्टी का बैंकिंग इंडेक्स 320 अंक नीचे गिरकर 42,832 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक के 12 से 8 स्टॉक लाल निशान में बंद हुए। इन सबसे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ।बाजार में गिरावट के चलते BSE मार्केट कैपिटलाइजेशन में फिर से कमी आई है। आज बाजार बंद होने पर बीएसई का मार्केट कैप 309.33 लाख करोड़ रुपये पर आ गया जबकि पिछले ट्रेडिंग सेसन में 311.30 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि आज के ट्रेड में निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपया का नुकसान हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×