Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्यों मरीन ड्राइव पर अक्षय कुमार के पीछे मुंबई पुलिस ने लगाई दौड़, फैंस ने दिए एपिक रिएक्शन

एक बार फिर खिलाड़ी कुमार अपने चिर-परिचित अंदाज में सड़क पर दौड़ लगाते नजर आए। एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर सुबह-सवेरे अपने सिक्योरिटी गार्ड्स और पुलिसवालों के साथ सड़क पर दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं।

02:07 PM Jun 19, 2022 IST | Desk Team

एक बार फिर खिलाड़ी कुमार अपने चिर-परिचित अंदाज में सड़क पर दौड़ लगाते नजर आए। एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर सुबह-सवेरे अपने सिक्योरिटी गार्ड्स और पुलिसवालों के साथ सड़क पर दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड के
खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर सुर्खियों में
बने हुए हैं। सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। अक्षय
को उनकी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा फॉलो किया जाता है। वह ज्यादातर अपनी फिटनेस वी़डियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

Advertisement

एक बार फिर खिलाड़ी कुमार अपने चिर-परिचित अंदाज
में सड़क पर दौड़ लगाते नजर आए। 
एक्टर का
एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है
, जिसमें एक्टर सुबह-सवेरे अपने सिक्योरिटी गार्ड्स
और पुलिसवालों के साथ सड़क पर दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। 

दरअसल ये वीडियो
मुंबई पुलिस के एक इवेंट का है जिसमें अभिनेता शामिल हुए थे। इस दौरान अक्षय मुंबई
के फेमस मरीन ड्राइव पर दौड़ लगाते और साइकिल चलाते नजर आए। अक्षय कुमार इस इवेंट
के दौरान सेवेरे करीब सात बजे रनिंग करते नजर आए। 
इस इवेंट में एक्टर उस वाहन की टेस्टिंग करते हुए भी नजर आए
, जिसे मुंबई पुलिस एरिया में गश्ती के दौरान
इस्तेमाल करती है।

अक्षय कुमार का
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। जिसमें अक्षय
ब्लैक टी-शर्ट
, शॉर्ट्स और
स्पोर्ट्स शूज में काफी फिट नजर आ रहे थे। इवेंट के दौरान अभिनेता की सुरक्षा का
पूरा बंदोबस्त किया गया था। खिलाड़ी कुमार को सिक्योरिटी ने चारों तरफ से घेर रखा
था।

इस वीडियो के
सामने आने के बाद फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे है। हर कोई
एक्टर की फिटनेस और उनकी जल्दी उठने की आदत को लेकर कॉमेंट कर रहा है। एक फैन ने
लिखा
, ‘फिट मुंडा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अक्की हम तुम्हें इसीलिए प्यार करते हैं।‘ तो वहीं कुछ लोग नेगिटिव कॉमेंट भी कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की
बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म रक्षा बंधन में नजर आएंगे। यह फिल्म आगामी
11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का मुकाबला करीना कपूर और आमिर खान की फिल्म लाल
सिंह चड्ढा से होगा। इसके अलावा वह सेल्फी और रामसेतू में भी अहम रोल में हैं।

Advertisement
Next Article