टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ब्रजेश ठाकुर को बचाने के लिए प्रयासरत क्यों हैं मुख्यमंत्री : राबड़ी देवी

एनजीओ को नियमों को ताक पर रखकर सरकारी फंडिंग क्यों करते थे, उसके घर केक खाने क्यों जाते थे, उसे चुनाव क्यों लड़वाते थे?

10:57 AM Jan 04, 2020 IST | Desk Team

एनजीओ को नियमों को ताक पर रखकर सरकारी फंडिंग क्यों करते थे, उसके घर केक खाने क्यों जाते थे, उसे चुनाव क्यों लड़वाते थे?

 पटना : नीतीश कुमार बताए कि किस दरिंदे के इशारे पर मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड में 34 बच्चियों का सामूहिक बलात्कार करने वाले राक्षसों को बचाने के लिए कोर्ट के आदेश की अवेहलना करते हुए सीबीआई तबादला कर रही है? उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ीदेवी ने कही।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को बचाने के लिए अब भी प्रयासरत है क्योंकि मूंछ वाले, तोंद वाले अन्य आरोपी उनके साथ कैबिनेट में बैठे है? जवाब तो मुख्यमंत्री को भी देना पड़ेगा कि वो ब्रजेश ठाकुर के अखबार को करोड़ों का विज्ञापन क्यों देते थे? उसके एनजीओ को नियमों को ताक पर रखकर सरकारी फंडिंग क्यों करते थे, उसके घर केक खाने क्यों जाते थे, उसे चुनाव क्यों लड़वाते थे? 
Advertisement
Advertisement
Next Article