पत्नी निकली कातिल! आंखों में मिर्च डालकर चाकू से मारा, कर्नाटक के Ex-DGP हत्याकांड में बड़ा खुलासा
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या में पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या का बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी पत्नी पल्लवी ने मिर्च पाउडर डालकर और चाकू से हमला कर उनकी जान ले ली। जमीनी विवाद के चलते हुए इस झगड़े में पल्लवी ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश को रविवार को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित अपने आवास पर रहस्मयी हालत में मृत पाया गया। इस खबर ने सबको चौंका दिया। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार उनकी पत्नी ने ही कत्ल को अंजाम दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के पूर्व डीजीपी का उनकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने उन पर मिर्च पाउडर डालकर फेंका और फिर चाकू से गोदकर उनकी जान ले ली। सूत्रों के अनुसार पत्नी पल्लवी ने खुद हत्या करने की बात स्वीकार की है।
जमीनी विवाद को लेकर हुआ झगड़ा
रिपोर्ट के अनुसार, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गया। पत्नी ने ओम प्रकाश पर मिर्च डालकर उनको बांध दिया। इसके बाद चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। 68 वर्षीय डीजीपी के पेट और सीने पर चाकू के कई घाव मिले हैं। हत्या के बाद पल्लवी ने एक अन्य पुलिसकर्मी की पत्नी को फोन करके बताया कि उसने अपने पति को मार डाला है।
मानसिक रूप से बीमार है पल्लवी
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ओम प्रकाश की पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी पत्नी ने कथित तौर पर एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा था कि वह घर में बंदूक लेकर घूम रहे हैं और उनका हत्या करने का इरादा है। बता दें पल्लवी को मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। पुलिस बेटी के भी हत्या में शामिल होने की जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने क्या कहा
अतिरिक्त बैंगलोर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने कहा कि पुलिस को लगभग 4 बजे पता चला कि एक सेवानिवृत्त अधिकारी की मौत हो गई थी। ओम प्रकाश एक 1981 बैच IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी थे। उन्हें मार्च 2015 में कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले, उन्होंने अग्निशमन, आपातकालीन सेवाओं और होम गार्ड विभागों के प्रमुख के रूप में भी काम किया था।
Karnataka के पूर्व DGP Om Prakash की रहस्यमयी हत्या, पत्नी पर शक