W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जन सुराज के माध्यम से आम परिवारों के एक लाख युवाओं को राजनीति में लेकर आएंगे: प्रशांत किशोर

03:17 PM Feb 22, 2024 IST | Yogita Tyagi
जन सुराज के माध्यम से आम परिवारों के एक लाख युवाओं को राजनीति में लेकर आएंगे  प्रशांत किशोर
Advertisement

जन सुराज के माध्यम से आम परिवारों के एक लाख युवाओं को राजनीति में लेकर आएंगे और सांसद-विधायक बनाएंगे, बिहार की राजनीति पर सिर्फ 1250 परिवारों का कब्जा: प्रशांत किशोर

पटना: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने परिवारवाद पर तंज करते हुए कहा कि यूथ क्बल के तहत बिहार के 1 लाख ऐसे बच्चों को चुनना है जिनके माता-पिता बड़े घर के नहीं हैं, जिनके माता-पिता विधायक, मुखिया, सरपंच नहीं हैं, ऐसे बच्चों को जिन्हें राजनीति में काम करने की क्षमता है, वो राजनीतिक-सामाजिक पहचान बनाना चाहते हैं। ऐसे बच्चों को चुना जाए उन्हें प्रशिक्षित किया जाए। यूथ क्लब के तहत पहले चुने हुए बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वो 5 साल, 10 साल उस दिशा में काम करेंगे तब निश्चित तौर पर बदलाव दिखेगा। आज आम का पौधा लगा है, जब वो पेड़ बनेगा तभी उसमें फल लगेगा। यूथ क्लब के तहत चुने गए युवा आगे चलकर मुखिया, वार्ड सदस्य बनेंगे।

बिहार राजनीति पर 1250 परिवारों का कब्जा- प्रशांत किशोर

इसके बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज के माध्यम से आम परिवारों के एक लाख युवाओं को राजनीति में लेकर आएंगे, बिहार की राजनीति पर सिर्फ 1250 परिवारों का कब्जा जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने यूथ क्लब की परिकल्पना के बारे में बताया। कहा कि यूथ क्लब इसलिए बनाया गया है कि अगले 5 साल, 10 साल में बिहार की राजनीति पर 1250 परिवारों ने कब्जा किया हुआ है उसके लिए नए युवाओं को पहले तो चिह्नित किया जाए, फिर उन्हें प्रशिक्षण देकर मुखिया, सरपंच और विधायक बनाया जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×