टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

क्या गिरफ्तार होंगे Elvish Yadav? अब इस मामले में वकील करने जा रहे ये बड़ा काम

11:13 AM Mar 19, 2024 IST | Yogita Tyagi

यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) केस में उसके वकील बेल की तैयारी में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को जिला अदालत में उसकी जमानत की याचिका दाखिल की जा सकती है। हड़ताल होने की वजह से सोमवार को बेल पेटीशन दायर नहीं की जा सकी थी।

लुक्सर जेल में बंद एल्विश यादव

Advertisement

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद एल्विश यादव से सोमवार को उसके पिता और वकीलों ने मुलाकात की। एल्विश यादव के साथ-साथ कई और लोग भी नोएडा पुलिस के रडार पर हैं। उनको जल्द गिरफ्तार करने की बात नोएडा पुलिस कह रही है। सूत्रों की मानें तो इसमें हरियाणवी गायक फजलपुरिया का नाम भी शामिल है। रविवार शाम को कोर्ट के आदेश के बाद एल्विश को जेल भेजा गया था। उसे 24 घंटे तक क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा गया। इसके बाद उसे सामान्य बैरक में शिफ्ट किया गया।

एल्विश को बेल मिलना काफी मुश्किल

NDPS की धारा ही अब एल्विश के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यह वह धारा है जिनमें बेल काफी मुश्किल से मिलती है। दूसरी तरफ एल्विश के दोस्त सोशल मीडिया पर लगातार उसके फैंस के नाम पोस्ट कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक होगा, हौसला रखो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article