क्या न्यू ईयर में कार्तिक आर्यन अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को करेंगे प्रपोज? फैंस ने इस वजह से लगाई कयास
बॉलीवुड के इस साल के सफल अभिनेता कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए है।दरअसल कार्तिक आर्यन ने इस साल कई हिट फ़िल्में दी हैं।कार्तिक अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर कार्तिक अपने पर्सनल या कहे तो अपने लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं।
11:15 AM Dec 28, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के इस साल के सफल अभिनेता कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए है। दरअसल कार्तिक आर्यन ने इस साल कई हिट फ़िल्में दी हैं। जिनमे से एक उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म भूल भुलैया 2 भी शामिल हैं। वही कार्तिक अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर कार्तिक अपने पर्सनल या कहे तो अपने लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं।
Advertisement

दरअसल कार्तिक आर्यन अकसर अपने लव लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। जहां कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई थी की कार्तिक आर्यन पटौदी खानदान की बेटी सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। हालांकि उनका का ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया था। कुछ वक़्त बाद दोनों ने आपसी समझौते से अलग होने का मन बना लिया था। वही कार्तिक का नाम एक और हसीना के साथ जोड़ा जा रहा हैं। और अब दोनों के रिश्तों को लेकर एक बड़ी खबर भी सामने आ रही हैं।

Advertisement
काफी समय से ये खबरें सामने आ रही हैं कि कार्तिक रितिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं। अब फैंस को ऐसा लग रहा है कि कार्तिक गर्लफ्रेंड पश्मीना को पेरिस में प्रपोज करने जा रहे हैं। ये साल अब जल्द ही अलविदा कहने वाला हैं,और अब जल्द ही सबके ज़िन्दगी में नया साल दस्तक देने वाला हैं। ऐसे में आम जनता सहित सभी स्टार्स अपने न्यू ईयर को स्पेशल और मेमोरेबल बनाने की प्लानिंग में लगे हुए हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन के फैंस को ऐसा लगता है की कार्तिक ने भी इस न्यू ईयर कुछ ऐसा की स्पेशल प्लान किया हैं।

बता दें कि कार्तिक आर्यन के फैंस को ऐसा लग रहा है कि इस साल वो अपनी गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन को प्रपोज करने जा रहे हैं। कार्तिक दरअसल दुनिया की सबसे रोमांटिक सिटी, पेरिस में न्यू ईयर वेकेशन्स मना रहे हैं। आपको बता दें कि फैंस इस बारे में इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि जैसा हमने आपको अभी बताया, कार्तिक आर्यन न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पेरिस में हैं।

इत्तेफाक की बात यह है कि कार्त्तिक के साथ-साथ उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन भी न्यू ईयर मनाने के लिए पेरिस गई हैं। जहां क्रिसमस उन्होंने अपने भाई रितिक और उनके परिवार के साथ मनाया, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि नया साल वो कार्तिक के साथ मनाएंगीं।

फैंस को ऐसा भी लग रहा है कि हो सकता है कि कार्तिक पश्मीना को पेरिस में प्रपोज कर दें।हालांकि अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो न्यू ईयर आने के बाद ही पता चल पाएगा।
Advertisement