For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे : चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता और पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान जी ने उस घर में दीया जलाने की कोशिश की जहां सदियों से अधेरा है। इसलिए उनके सपनों को साकार करने के लिए वो बिहार का लगातार दौरा

10:58 PM Aug 26, 2022 IST | Desk Team

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता और पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान जी ने उस घर में दीया जलाने की कोशिश की जहां सदियों से अधेरा है। इसलिए उनके सपनों को साकार करने के लिए वो बिहार का लगातार दौरा

बिहार को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे   चिराग
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता और पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान जी ने उस घर में दीया जलाने की कोशिश की जहां सदियों से अधेरा है। इसलिए उनके सपनों को साकार करने के लिए वो बिहार का लगातार दौरा कर रहे हैं। उनका संकल्प है कि वे बिहार को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कार्यकर्ताओं के प्यार के चलते ही मजबूती से खड़े हैं नहीं तो कई पार्टी के लोग उनको कमजोर करने में लगे हुए हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि जब कार्यकर्ताओं का साथ होगा तो बिहार देश में पहले पायदान पर होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कानून मंत्री के खिलाफ वारंट होता है और वे मंत्री बन जाते हैं। मंत्रियों के रिश्तेदार उनके साथ सरकारी बैठकों में शामिल होते हैं इससे बिहार शर्मसार हो रहा है। श्री चिराग ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐतिहासिक गांधी मैदान से 20 लाख रोजगार देने की बात करते हैं। मगर जब बिहार के युवा रोजगार की मांग को लेकर तिरंगा लेकर प्रदर्शन करते हैं तो उनके उपर लाठीचार्ज किया जाता है।
एसटीईटी परीक्षा पास करने बाद अनीशुर रहमान सहित सैकड़ो की संख्या में युवा अधिकार के लिए तिरंगा के साथ प्रदर्शन करते है तब प्रशासन के एक एडीएम स्तर अधिकारी के द्वारा तिरंगा पर डंडा चलाकर तिरंगे का अपमान किया जाता है और सरकार की ओर से उक्त अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं होती है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री चिराग ने बिहार के छात्र युवा के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन कर हक दिलाने की भी बात कही।
उक्त बातें श्री चिराग ने औरंगाबाद के एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी की मौजूदगी में औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा से प्रत्याशी रहे प्रमोद सिंह अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट में भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Advertisement
 इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाष चन्द्रा समेत औरंगाबाद के दर्जनों नेता मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×