टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हिमाचल में फिर खिलेगा कमल? पूर्व सीएम धूमल ने ठोका दावा- कांग्रेस खोखले दावे जनता के सामने परोस रही

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को दावा किया कि राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है और कहा कि पार्टी मिशन रिपीट 2022 में शानदार सफलता प्राप्त करेगी।

04:08 PM Nov 27, 2022 IST | Desk Team

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को दावा किया कि राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है और कहा कि पार्टी मिशन रिपीट 2022 में शानदार सफलता प्राप्त करेगी।

हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा के चुनाव हुए थे जिसमें कुल 68 सीटों के लिए मतदान डाले गए थे। हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने औपचारिक रूप से दावा ठोकते हुए कहा, राज्य में भाजपा की ही सरकार बनेगी और कमल प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 
कांग्रेस खोखले दांवे ठोक रही- पूर्व सीएम धूमल
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में अपनी सफलता के खोखले दावे कर रही है और आठ दिसंबर के चुनाव परिणाम उनके दावे की सच्चाई को उजागर कर देगा  धूमल ने कहा कि महिलाओं ने बड़ संख्या में मतदान किया है और उससे साबित हो चुका है कि भाजपा की जीत पक्की है क्योंकि महिलाएं हमेशा भाजपा के पक्ष में मतदान करती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी को खारिज कर दिया है क्योंकि उन्हें पता है कि वह बड़-बड़ नारे लगाती है लेकिन उसे कभी पूरा नहीं करती है।
डबल इंजन सरकरा में जनता को होगा फायदा- पूर्व सीएम 
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा काम किया है और उसने राज्य व राष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को पता हैं कि केवल प्रधानमंत्री श्री नरेंद, मोदी के नेतृत्व ही देश नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकता है और कोई दूसरी पार्टी भाजपा जैसा प्रदर्शन नहीं कर सकती है। धूमल ने कहा कि जब-जब भाजपा राज्य के सत्ता में आई है तब-तब विकास अपने चरम पर पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आई है तब-तब विकास नीचे पहुंचा है और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि लोगों ने अपने कल्याण और सुरक्षा के लिए एक बार फिर से भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article