W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव राम राज्य बनाम रोम राज्य की जंग : BJP सांसद

NULL

07:36 PM Dec 07, 2017 IST | Desk Team

NULL

गुजरात विधानसभा चुनाव राम राज्य बनाम रोम राज्य की जंग   bjp सांसद
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने आज आगामी गुजरात चुनावों को राम राज्य बनाम रोम राज्य के बीच जंग बताया और दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी राम राज्य के प्रतीक हैं।

पार्टी के किसान मोर्चे के प्रमुख सिंह ने गांधीनगर के आर्चबिशप के हालिया बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने राष्ट्रवादी ताकतों को हराने का आहवान किया था।

आर्चबिशप ने पिछले महीने ईसाई समुदाय के सदस्यों को पत्र लिखकर उनसे देश को राष्ट्रवादी ताकतों से बचाने का अनुरोध किया था।

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस रोम राज्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा क़ि गुजरात चुनाव राम राज्य और रोम राज्य के बीच की जंग है। मोदी हमारे समय के राम राज्य के प्रतीक हैं। भाजपा निश्चित रूप से जीतेगी। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×