टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमेरिका और यूरोपीय देशों से रूस के खिलाफ लगायी गयी पाबंदियों को हटाने के लिए नहीं बोलेंगे : रूस

रूस ने कहा है कि वह अमेरिका और यूरोपीय देशों से रूस के खिलाफ लगायी गयी पाबंदियों को हटाने के लिए नहीं कहेगा और पश्चिमी देशों के प्रतिबंध हमारे निर्णय को नहीं बदल सकते हैं।

09:12 AM Mar 14, 2022 IST | Desk Team

रूस ने कहा है कि वह अमेरिका और यूरोपीय देशों से रूस के खिलाफ लगायी गयी पाबंदियों को हटाने के लिए नहीं कहेगा और पश्चिमी देशों के प्रतिबंध हमारे निर्णय को नहीं बदल सकते हैं।

रूस ने कहा है कि वह अमेरिका और यूरोपीय देशों से रूस के खिलाफ लगायी गयी पाबंदियों को हटाने के लिए नहीं कहेगा और पश्चिमी देशों के प्रतिबंध हमारे निर्णय को नहीं बदल सकते हैं।
रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन ने अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘प्रतिबंध हमारा निर्णय नहीं है। वे अमेरिका और उसके इशारे पर चलने वाले देशों के द्वारा लगाए जा रहे हैं। 
रूस पर लगाए गए पश्चिमी देशों के प्रतिबंध वैध नहीं
ये लोग रूस पर दबाव डालना चाहते हैं, हमारी अर्थव्यवस्था और रूस के आम नागरिकों को बहुत कठिन स्थिति में डालते हैं। वे ऐसा रूस के संप्रभु राजनीतिक निर्णयों के लिए सजा देने हेतु कर रहे हैं।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि एक दबाव उपकरण होने के नाते रूस पर लगाए गए पश्चिमी देशों के प्रतिबंध वैध नहीं हैं और इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा। 
हवाई क्षेत्र को बंद करने जैसे प्रतिबंधात्मक उपाय शामिल
उन्होंने कहा, ‘हम इन प्रतिबंधों को हटाने के लिए नहीं कहेंगे। हम बस अपनी खुद की अर्थव्यवस्था और स्वतंत्र रूप से विकास करने की हमारी क्षमता को विकसित करेंगे, जो हमारे दोस्तों और समान विचारधारा वाले लोगों पर निर्भर है।’ उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के जवाब में पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ एक व्यापक प्रतिबंध अभियान शुरू किया है। इस प्रतिबंधों में कई रूसी अधिकारियों, संस्थाओं, मीडिया, वित्तीय संस्थानों और हवाई क्षेत्र को बंद करने जैसे प्रतिबंधात्मक उपाय शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article