Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

न बैलेट पेपर का जमाना लौटेगा न लालटेन जलेगी : सुशील मोदी

चुनाव आयोग की चुनौती स्वीकार क्यों नहीं की। ईवीएम मुद्दे पर विरोधी दलों का नजरिया चुनावी लोकतंत्र को कमजोर करने की गहरी साजिश का हिस्सा है।

08:26 PM Jan 21, 2019 IST | Desk Team

चुनाव आयोग की चुनौती स्वीकार क्यों नहीं की। ईवीएम मुद्दे पर विरोधी दलों का नजरिया चुनावी लोकतंत्र को कमजोर करने की गहरी साजिश का हिस्सा है।

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार के हर बूथ पर ईवीएम को वीवीपैट से जोडऩे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का वादा कर निष्पक्ष चुनाव का भरोसा मजबूत किया है, लेकिन जिन्होंने मतपत्र वाले चुनावी दौर में तेल पिलायी लाठियों के बल पर बूथ लूट कर 15 साल राज कियाए वे अपनी लालटेन के साथ लोकतंत्र को फिर बैलेट युग में लौटाने के लिए चुनाव आयोग से व्याकुल याचनाएं कर रहे हैं। बिहार के हर गांव में एनडीए सरकार बिजली पहुंचा चुकी है और जनता ईवीएम से परिचित हो चुकी है। अब न बैलेट पेपर का जमाना लौटेगा न लालटेन जलेगी।

श्री मोदी ने कहा कि जब भाजपा जीतती है,तब लोग ईवीएम पर संदेह करते हैं, लेकिन जब कांग्रेस और दूसरे विरोधी दलों की जीत होती हैंए तब ईवीएम की जगह से बैलेट पेपर से चुनाव की मांग करने वालों को सांप सूंघ जाता है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और हाल के चुनावों में कांग्रेस की तीन राज्यों में जीत के बाद कोई ईवीएम के खिलाफ ज्ञापन देने क्यों नहीं गया। विरोधी दलों में से किसी ने भी ईवीएम से छेड़छाड़ करने की चुनाव आयोग की चुनौती स्वीकार क्यों नहीं की। ईवीएम मुद्दे पर विरोधी दलों का नजरिया चुनावी लोकतंत्र को कमजोर करने की गहरी साजिश का हिस्सा है।

Advertisement
Advertisement
Next Article