अक्षय कुमार से हुए घाटे को क्या पूरा कर पाएंगे शाहरुख़ और सलमान, एक्टर्स से जुडी यशराज की उम्मीदे
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद अब फिल्म निर्माता यशराज फिल्म्स काफी मायुश दिख रहा हैं।अब इन सारे कारणों के बाद सवाल ये उठता हैं की आखिर इसकी भरपाई कैसे होगी।तो उसके लिए भी अब एक उम्मीद दिखाए दे रही हैं।
03:25 PM Jun 20, 2022 IST | Desk Team
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद अब फिल्म निर्माता यशराज फिल्म्स काफी मायुश दिख रहा हैं। प्रोडक्शन हाउस को इस नाकामी से बड़ा झटका लगा है। और झटका सिर्फ इसलिए नहीं लगा की फिल्म फ्लॉप हो गयी बल्कि इसलिए भी लगा क्यों की ये फिल्म यशराज कई मायनों में खास थी. सबसे पहले तो वह अपनी स्थापना के पचास बरस सेलिब्रेट कर रहा था. दूसरे, पहली बार बैनर ने कोई ऐतिहासिक फिल्म बनाई थी। तीसरी बात यह कि सम्राट पृथ्वीराज उसकी अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म थी. इसका बजट ढाई सौ से तीन सौ करोड़ रुपये तक बताया जा रहा था। वही अब इन सारे कारणों के बाद सवाल ये उठता हैं की आखिर इसकी भरपाई कैसे होगी। तो उसके लिए भी अब एक उम्मीद दिखाए दे रही हैं।
Advertisement
दरअसल ये उमीदे अब किसी और से नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से जुडी हैं। बैनर की निगाहें अब शाहरुख स्टारर पठान और सलमान खान की टाइगर 3 पर हैं। दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी। पठान 25 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर और टाइगर 21 अप्रैल 2023 को ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में पहुंचेगी। दोनों बड़े बजट की फिल्मे हैं। वही पठान में शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नज़र आएंगी साथ ही टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी।
वही हमेशा हिट फ़िल्में देने वाली यशराज फिल्म्स के ऊपर कोरोना के समय से ही ग्रहण लग गया हैं। लगातार यशराज बैनर की कई फ़िल्में फ्लॉप जा रही हैं। जिसमे मर्दानी 2, संदीप और पिंकी फरार, बंटी और बबली 2, जयेशभाई जोरदार से लेकर सम्राट पृथ्वीराज कतार से पांच फ्लॉप फिल्में यशराज के खाते में दर्ज हुई हैं. दर्शकों ने जिस तरह से इन फिल्मों को नकारा, उससे बैनर की प्रतिष्ठा को भी धक्का पहुंचा है.
Advertisement