Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे तेजस्वी यादव? पार्टी ने दिया निमंत्रण

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों केरल में चल रही है, जिसका नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे है। वो वहां जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे है

12:53 PM Sep 19, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों केरल में चल रही है, जिसका नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे है। वो वहां जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे है

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों केरल में चल रही है, जिसका नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे है। वो वहां जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे है। इस बीच अब कांग्रेस ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया है। 
Advertisement
दरअसल, ये मामला इसलिए भी ख़ास है, क्योंकि कांग्रेस ने ये निमंत्रण ऐसे समय पर दिया है, जब तेजस्वी और उनके भाई तेजप्रताप यादव पिछले दिनों लगातार पार्टी की क्षमता पर सवाल उठा रहे थे। साथ ही कहा था कि जहां क्षेत्रीय दल मजबूत हैं, वहां कांग्रेस को दूसरे नंबर की भूमिका निभानी चाहिए। कहा तो ये भी जा रहा था की कांग्रेस को तेजस्वी की ये टिप्पणी पसंद नहीं आई थी। 
हार के बाद राजद और कांग्रेस में हुई थी अनबन 
वही, कांग्रेस ने इन बातों को नजरअंदाज करके तेजस्वी यादव समेत लालू प्रसाद यादव को यात्रा में शामिल होने के लिए कहा है। रविवार को ही कांग्रेस के नेताओं ने राजद नेता से मुलाकात की थी। पार्टी नेताओं ने तेजस्वी के सामने दावा किया है कि यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
हालांकि, तेजस्वी या उनकी पार्टी ने अभी तक ये साफ नहीं किया है की वो यात्रा को समर्थन देंगे या नहीं। कांग्रेस ने पिछले दिनों ऐसा ही न्यौता बिहार सीएम नीतीश कुमार को भी दिया था। बता दें, कांग्रेस राजद और जेडीयू की बिहार में सरकार है, जबकि विधानसभा में हार के बाद राजद और कांग्रेस अलग हो गए थे, लेकिन नीतीश कुमार ने दोनों पार्टियों को साथ लाने का काम किया था। 
Advertisement
Next Article