क्या दिल्ली में 3 दिन तक रहेगा लॉकडाउन? मन में उठ रहे है कई सवाल, जानिए उनके जवाब
राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 8 से 10 सितंबर तक G20 सम्मेलन का आयोजन किया गया है। 19 देशों के प्रतिनिधी भारत द्वारा आयोजित G20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
12:44 PM Aug 29, 2023 IST | Desk Team
Advertisement
राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 8 से 10 सितंबर तक G20 सम्मलेन का आयोजन किया गया है। 19 देशों के प्रतिनिधी भारत द्वारा आयोजित G20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जिसके चलते दिल्ली में कई रास्ते बंद कर दिए गए है और स्कूल, क्लॉज और दफ्तार को भी बंद रखा गया है। वहीं दिल्ली वालों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे है, क्या दिल्ली में राशन की दुकाने भी बंद रहेंगी, क्या सभी स्कूलों को बंद रखा जएगा। आपके इन सवालों का जवाब हमारे पास है।
Advertisement
लोगों के मन में सबसे पहला प्रशन यही आता है कि 8 से 10 सितंबर तक सारी दुकाने बंद रहेंगी ?
आपको बता दें, नई दिल्ली को छोड़कर बाकि के सभी रिहायशी इलाकों में छोटी-बड़ी दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। नई दिल्ली में लोगों को किसी तरह से परेशानी न हो इसलिए आवश्यक वस्तुओं जैसे सब्जी, फल, दूध, दवाईयां और परचून की दुकानों को खोलने पर कोई पाबंदी नहीं है।
नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम-फरीदबाद से आना-जाना करने वालों के मन में भी सवाल उठ रहे है की क्या हम इन दिनों दिल्ली से बहार-अंदर आ सकते है ?
Advertisement
बता दें, आप 8 से 10 सितंबर के बीच नई दिल्ली के इलाकों को छोड़कर दिल्ली-एनसीआर में कहीं भी आ-जा सकते है।
मेनहीं घुस सकते। डीएनडी और अक्षरधाम जैसे मार्ग भी खुले रहेंगे। आप रिंग रोड और बाहरी रिंग रोड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं, नई दिल्ली में रहने वाले भी एनसीआर में जा सकेंगे। लेकिन वापस आते समय आपको अपने एड्रेस के जुड़े दस्तावेज दिखाने होंगे।
क्या स्कूल, बैंक, कार्यालय या कॉलेज केवल नई दिल्ली में या पूरी दिल्ली में बंद हैं?
सरकार द्वारा छुट्टी घोषित करने के चलते 8 से 10 सितंबर तक सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक पूरी दिल्ली में नहीं खुलेंगे। निजी दफ्तरों पर पाबंदी नहीं है, लेकिन नई दिल्ली इलाके में निजी दफ्तर भी बंद रहेंगे।
कनॉट प्लेस या इंडिया गेट पर मेट्रो से जा सकेंगे ?
सम्मेलन के दौरान मेट्रो से यात्रा करने पर अभी तक कोई प्रतिबंध नहीं लगाई गई है। इस दौरान सिर्फ सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को बंद रखा जाएगा। वहीं, यात्री अन्य सभी मेट्रो स्टेशनों तक पहुंच सकेंगे। यात्री कनॉट प्लेस के लिए राजीव चौक पर जबकि इंडिया गेट जाने के लिए केंद्रीय सचिवालय पर उतर सकेंगे।
Advertisement