W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आखिरी क्षण तक प्रयास करेंगे कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद संभाल लें : गहलोत

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि अखिरी क्षण तक प्रयास किया जाएगा कि राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालें।

05:27 AM Aug 25, 2022 IST | Shera Rajput

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि अखिरी क्षण तक प्रयास किया जाएगा कि राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालें।

आखिरी क्षण तक प्रयास करेंगे कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद संभाल लें   गहलोत
Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि अखिरी क्षण तक प्रयास किया जाएगा कि राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालें।
Advertisement
उन्होंने यहां राजस्थान सरकार के ‘इनवेस्टर सम्मिट’ से जुड़े कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम आखिरी क्षण तक राहुल गांधी जी को कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस कार्य समिति की 28 अगस्त को बैठक हो रही है। हम चाहेंगे कि वह अध्यक्ष बनें।’’
Advertisement
गहलोत ने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो कई लोग निराश हो जाएंगे और घर बैठ जाएंगे।’’
Advertisement
उन्होंने कहा कि आखिरी क्षण तक राहुल गांधी को मनाने का प्रयास किया जाएगा।
गहलोत ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई है।
यह पूछे जाने पर कि क्या यह निर्णय हुआ है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस में किसी ने आपको (मीडिया को) यह बताया है क्या ? जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाता, तब तक आप या मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।’’
अध्यक्ष पद पर उनकी दावेदारी की संभावना से जुड़े सवाल पर गहलोत ने कहा, ‘‘यह बहुत लंबे अरसे से मीडिया में चल रहा है। फैसला क्या होगा, क्या नहीं होगा, किसी को मालूम नहीं है।’’
सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई हैं। हमने शिष्टाचारवश मुलाकात की थी। मैं और वेणुगोपाल जी गुजरात जा रहे थे तो गुजरात के लिए हमने उनसे आशीर्वाद भी लिया। ’’
उनका यह भी कहना था, ‘‘मुझे दो जिम्मेदारियां दी गई हैं। एक तो गुजरात के लिए मुझे वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है, वह मैं निभाता रहूंगा। (राजस्थान के) मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे भी मैं निभाता रहूंगा। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार एक बार फिर से कैसे बने, यह मेरा प्रयास रहेगा। यही मेरे दो काम रहेंगे।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या वह आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे तो गहलोत ने कहा, ‘‘वह सोनिया गांधी के साथ बाहर गए हैं।’’
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×