For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार में भी 200 सीट जीतेंगे, देश में एनडीए की लहर चल रही है : तरुण चौधरी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ सरकार को जनता ने भारी समर्थन दिया है। यहां 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा नीत गठबंधन ने 236 सीटों पर जीत हासिल की है।

07:38 AM Nov 24, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ सरकार को जनता ने भारी समर्थन दिया है। यहां 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा नीत गठबंधन ने 236 सीटों पर जीत हासिल की है।

बिहार में भी 200 सीट जीतेंगे  देश में एनडीए की लहर चल रही है   तरुण चौधरी

Bihar: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ सरकार को जनता ने भारी समर्थन दिया है। यहां 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा नीत गठबंधन ने 236 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत के बाद से एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब भाजपा की नजर अगले साल होने वाले बिहार और दिल्ली के चुनावों पर है। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है।

अगले साल बिहार में होने चुनाव

दिल्ली के बाद बिहार में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन भाजपा ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए में शामिल दलों की मीटिंग हो रही है। वहीं, दिल्ली में भी भाजपा विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए काम कर रही है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के विधान पार्षद तरुण चौधरी ने रविवार को आईएएनएस से कहा, आपने देखा होगा कि लंबे समय के बाद महाराष्ट्र में इतने अधिक बहुमत के साथ सरकार बनी है। इससे साफ पता चलता है कि पूरे भारत में एनडीए की लहर चल रही है। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव है और हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में हम 200 से अधिक सीट जीतेंगे।

NDA ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ किया

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने सात सीटें जीती हैं। बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के कारणों के बारे में पूछे जाने पर भाजपा एमएलसी ने कहा है कि चुनाव में हार-जीत होती है। जनता मालिक होती है। जनता अपने वोट से अपनी सरकार चुनती है। झारखंड में जाहिर है कमी रही होगी। हम इसे देखेंगे और जमीन पर झारखंड के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। झारखंड में भी भाजपा जरूर सरकार बनाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×