W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सभी पांच सीटें जीतने से हमारा मनोबल बढ़ा : चिराग पासवान

05:11 PM Jun 04, 2024 IST | Yogita Tyagi
सभी पांच सीटें जीतने से हमारा मनोबल बढ़ा   चिराग पासवान

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अब तक सामने आए रुझानों में एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एनडीए ने बहुमत (272) का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि इंडिया गठबंधन भी 230 से ज्यादा सीटों पर आगे है।

  • लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं
  • अब तक के रुझानों में एक बार फिर देश में NDA सरकार बनने जा रही है
  • इंडिया गठबंधन भी 230 से ज्यादा सीटों पर आगे है

जमुई छोड़ हाजीपुर से चुनाव लड़े चिराग

इस बीच चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को रुझानों में बंपर फायदा हुआ है। इस चुनाव में चिराग पासवान ने जमुई लोकसभा सीट छोड़कर हाजीपुर से चुनाव लड़ा है। वह इस सीट पर जीत के करीब हैं। चिराग पासवान ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि बिहार की जनता ने पूरी तरह से विश्वास किया है। मेरे लिए डबल खुशी की बात है। सौ प्रतिशत स्ट्राइक रेट हम फिर से बनाने जा रहे हैं।

पांच सीटें जीतना हमारे मनोबल में बढ़ोतरी- चिराग

हमारी पार्टी के पांच में से पांच सीटें जीतना हमारे मनोबल को बढ़ाता है। इसका श्रेय हमारे गठबंधन में शामिल हर एक पार्टी के कार्यकर्ता को जाता है। जीत का श्रेय गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इससे पहले चिराग पासवान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, फिर एक बार - मोदी सरकार! पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। देश को पुनः तीसरी बार एक मजबूत और सशक्त सरकार मिलने जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×