Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, नीतीश सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगी सरकार

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा। यह 29 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन का सत्र हंगामेदार रहने की आशंका है।

02:49 AM Nov 25, 2024 IST | Ranjan Kumar

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा। यह 29 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन का सत्र हंगामेदार रहने की आशंका है।

Winter Session of Bihar Assembly : बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा। पहले दिन विधानमंडल का संयुक्त सत्र सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। राज्यपाल के अभिभाषण बाद नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही सप्लीमेंट्री बजट 2025-25 सदन के पटल पर रखा जाना है। सत्र 29 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान पांच बैठकें होंगी।

नवनिर्वाचित 4 विधायक लेंगे शपथ

उपचुनाव में निर्वाचित चारों विधायकों को आज शपथ दिलाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव द्वारा इमामगंज की विधायक बहू दीपा मांझी, तरारी के विशाल प्रशांत, बेलागंज की मनोरमा देवी और रामगढ़ से अशोक सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने की आशंका है। सदन में और बाहर विपक्षी पार्टियां राजद, कांग्रेस, माले द्वारा जहरीली शराब से मौत, स्कूलों की टाइमिंग, स्मार्ट मीटर, लैंड सर्वे जैसे मुद्दे उठाएगी। साथ ही जातिगत गणना पर विपक्ष एकजुट है। बिहार में 65% आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल कराने को डबल इंजन की सरकार पर दबाव बना रही। इसे लेकर भी हंगामे की आशंका है।

जनता से जुड़े मुद्दे उठाएंगे : राजद

राजद विधायक राकेश रौशन ने कहा है कि ‘स्मार्ट मीटर के बहाने अडाणी को फायदा पहुंचाया जा रहा। बिजली विभाग द्वारा इसे घरों में जबरन लगवाया जा रहा है। लैंड सर्वे से किसान परेशान हैं। इसी मुद्दे को सदन में उठाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article