Winter Skin Care Tips: ठंड के मौसम में रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
इन दिनों ठंड का मौसम चल रहा है। ऐसे में कई लोगों की स्किन भी इस समय काफी रूखी पड़ जाती है, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं।
इस मौसम में अपनी त्वचा का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है क्योंकि हवा ठंडी और सूखी होती है, जिससे त्वचा में नमी की कमी हो सकती है।
अगर इस सर्दी में आप भी रूखी त्वचा को लेकर परेशान हैं तो आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे यूज करने से आपका चेहरा चमक उठेगा।
नारियल तेल
नारियल का तेल रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। यह तेल बेजान और रूखी त्वचा को ठीक करने में काफी मदद करता है।
नारियल का तेल एक ऐसा मॉइस्चराइजर है जो त्वचा की नमी को बनाए रखता है।
शहद
रात को फेस वॉश करने से पहले चेहरे को पानी से धोए और फिर शहद लगा सकते हैं। बता दें कि चेहरे पर हनी लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है।
शहद चेहरे पर लगाने के भी काफी फायदे हैं इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को कम करने के साथ दाग-धब्बों को भी हटाते हैं।
एलोवेरा जेल
सोने से पहले स्किन पर एलोवेरा जेल भी आप अप्लाई कर सकते हैं। ये नेचुरल जेल आपकी स्किन को खूबसूरती से निखारेगा और ग्लोइंग भी बनाएगा।
एलोवेरा जेल एक ऐसा मॉइस्चराइजर है जो आपकी स्किन को हाइड्रेट बनाए रखता है।
कच्चे दूध
रात को सोने से पहले कच्चे दूध से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। ये भी आपकी रूखी स्किन को ठीक करने में काफी मददगार हो सकती है।
कच्चे दूध से मसाज करने से स्किन पर ग्लो बना रहता है। ये घरेलू उपचार भी आप अपने डेली रूटीन में ऐड कर सकते हैं।
लिप बाम
सर्दियों के मौसम में होठ भी रूखे होने लगते हैं। ऐसे में होंठों पर सूखापन और फटी हुई त्वचा सामान्य समस्या बन जाती है। इसके लिए एक अच्छे लिप बाम का इस्तेमाल करें और होंठों को हाइड्रेटेड रखें।