टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Winters में स्वाद के साथ सेहत का खजाना हैं ये Tasty पराठें, यहां देखें Easy Recipe

12:50 PM Dec 02, 2025 IST | Kajal Yadav
Winter Special Food Recipe (Source: punjab kesari file)

Winter Special Food Recipe: सर्दियों का मौसम हो और पराठे न बनें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ठंड के मौसम में अगर दिन की शुरुआत गरमा-गरम पराठे से हो जाए, तो पूरा दिन बेहतरीन हो जाता है। सुबह के नाश्ते में आपने आलू या प्याज के पराठा जरूर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी गोभी का पराठा ट्राई किया हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे, गोभी का पराठा बनाने की आसान रेसिपी। यह सर्दियों के लिए यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है। साथ ही अगर इसे दही या मक्खन के साथ खाया जाए, तो इसका स्वाद बेहतरीन लगता है। आइए जानते हैं, इसे बनाने का आसान तरीका।

Advertisement

Winter Special Food Recipe: ऐसे बनाएं गोभी पराठा

winter food recipe (Source: social media)
Winter Special Food Recipe (Source: social media)
  1. गोभी पराठा बनाने के लिए एक बर्तन में आटा निकालें। अब इसमें नमक, अजवाइन और घी का मोयन डालकर अच्छे से मिलाएं। अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंदकर तैयार कर लें। इसे थोड़ी देर के लिए ढककर अलग रख दें।
  2. अब गोभी को कद्दूकस करके हल्के हाथों से निचोड़ कर इसका पानी निकाल लें। एक पैन में तेल गरम करें और जीरा डालें। जब जीरा चटक जाए तो इसमें हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हींग, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।
  3. इसमें कद्दूकस किया गोभी डालें और 4-5 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं। इसमें ऊपर से धनिया पत्ता डालकर मिलाएं।
  4. अब आटे की लोई ले और इसे हल्का बेल लें। बीच में भरावन रखें और किनारों को बंद करें और फिर गोल आकार में बेल लें।
  5. अब तवा गरम करें और इस पर पराठा डालें। जब पराठा एक तरफ से पक जाए, तो दूसरी तरफ भी पकाएं। इसमें ऊपर से घी डालें और पराठा सेक लें।
  6. सर्दियों का स्पेशल और स्वादिष्ट गोभी का पराठा बनकर तैयार है। इसे दही, चटनी या फिर आचार के गरमा-गरम साथ सर्व करें।

मेथी पराठा बनाने की सामग्री

winter food recipe (Source: social media)
winter foods (Source: social media)
  1. मेथी को अच्छी तरह काटकर उबाल लें। जब मेथी उबल जाए तो इसका पानी निकाल लें।
  2. अब एक बाउल में आटा लें, उसमें मेथी की पत्तियां और सभी मसाले डालें।
  3. धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंध लें।
  4. आटे को 10–15 मिनट ढककर रख दें।
  5. अब आटे की लोइयां बनाकर बेलें।
  6. तवे पर थोड़ा तेल या घी लगाकर पराठा दोनों तरफ से सुनहरा सेकें।

मेथी का पराठा सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के भोजन में खाना सबसे अच्छा माना जाता है।

मेथी पराठा को दही, अचार, चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोस सकते हैं। यह चाय के साथ भी स्वादिष्ट लगता है।

Also Read: इस तरह घर पर बनाएं South Indian Style में टेस्टी सांभर, बाहर खाना भूल जाएंगे

Advertisement
Next Article