Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ में महिला ने अपनाई ऐसी तरकीब, लोगों ने खुद दे दिया रास्ता

09:05 AM Nov 26, 2023 IST | Khushboo Sharma

Latest Funny Viral Video : भगवान से आशीर्वाद पाने के लिए बहुत सारे लोग मंदिर में लंबी कतारों में इंतजार करते दिखाई देते हैं। कभी-कभी लोग धोखा देकर और लाइन तोड़कर लाइन में दूसरों से आगे निकलने की कोशिश करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला लाइन में आगे बढ़ने के लिए बेवकूफी भरी अजीब हरकतें करती है। उस महिला की ये हरकतें ऐसी है कि लोग उसे देख कर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोग शेयर कर रहे हैं और इस पर दबाकर रिएक्शन भी आ रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

Courtesy : वायरल वीडियो एक्स पर @Kokanchi_Rani नाम के अकाउंट ने शेयर किया

इस वायरल वीडियो में, बहुत सारे लोग एक मंदिर में जाने और भगवान के दर्शन करने के लिए कतार में इंतजार कर रहे थे। तभी एक महिला खूब सिर हिलाते हुए और झूमते हुए वहां से आगे बढ़ती है। ऐसा लग रहा है जैसे उस महिला के अंदर माता आ गई हो। वह इंतजार कर रहे सभी लोगों से आगे निकल जाती है और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। इस पोस्ट को यूजर वैशाली (@Kokanchi_Rani) ने एक्स पर पोस्ट किया था। इसे बहुत सारे व्यूज़ और लाइक मिले हैं क्योंकि लोग इसे देखना बहुत पसंद कर रहे हैं। अब तक वीडियो को 412.5K व्यूज और 3 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Advertisement
Latest Funny Viral Video

इस वीडियो के बारे में काफी लोग चर्चा कर रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं। बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट भी किए है। एक यूज़र का कहना है कि- ये नायाब तरीका है। वहीं एक दूसरे शख्स ने कहा कि- महिला पर माता आ गई होगी। अन्य एक यूज़र ने लिखा कि- गजब लोग हैं दुनिया में।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article