महिला ने 9000 में खरीदा अंगूर का गुच्छा, सच जान हो जाएंगे हैरान
Expensive Grapes Viral News: सामान्य अंगूर का दाम 100-200 रुपये किलो होता है। मगर दुबई की एक महिला ने अंगूर का एक गुच्छा 92 पाउंड यानी तकरीबन 9 हजार रुपये में खरीदा है। हैरानी की बात ये है कि महिला ने इसे खाया भी नहीं। उसने जो वजह भी बताई है। आइए इस बारे में जानते हैं।
अंगूर खरीदने की वजह
दलिला लारिबी (Dalila Laaribi) दुबई की काफी अमीर महिला है। इसने अपने टिकटॉक एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अंगूर के एक गुच्छे के साथ नजर आ रही है। महिला इसकी वजह बताई कि मैं दुबई में सबसे महंगा पेंटहाउस नहीं खरीद सकी, इसलिए मैंने दुनिया का सबसे महंगा अंगूर खरीदने का फैसला किया। मैं इसे खा नहीं सकती और मुझे नहीं पता कि इसके साथ क्या करना चाहिए।
अंगूर खाना नहीं चाहती थी महिला
दलिला ने कहा, मैंनें इन अंगूरों को खरीदने लिए 428 यूएई दिरहम का भुगतान किया। मैं इसे खाना भी नहीं चाहती! हालांकि, बाद में उसने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कहा- मैंने अपने फॉलोवर्स को बताने के लिए इसमें से एक अंगूर खाया है। मैं यह जानना चाहती थी कि क्या सच में ये अंगूर इतनी कीमत के लायक थे। मुझे तो इनमें से एक अजीब गंध आ रही थी।
लोगों के आए रिएक्शन
सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज को खूब पसंद किया गया। इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा बार इसे देखा गया। बहुत से लोगों ने उनकी आलोचना भी की। कई लोगों ने कहा, आपको अपने पैसे का दिखावा नहीं करना चाहिए। अगर आपके पास है तो उसका सदुपयोग करें। एक ने लिखा-ॉ लोग भूख से मर रहे हैं और गरीबी में जी रहे हैं जबकि आप सोशल मीडिया पर दिखावा करने के लिए 120 डॉलर के अंगूर खरीदते हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।