W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

5 लाख खर्च कर, 300 महमानों के साथ महिला ने बड़े धूमधाम से मनाया डॉगी का बर्थडे

Dog Birthday: डॉगी के बर्थडे पर महिला ने 5 लाख खर्च कर बुलाए 300 मेहमान…

01:27 AM Jan 12, 2025 IST | Khushi Srivastava

Dog Birthday: डॉगी के बर्थडे पर महिला ने 5 लाख खर्च कर बुलाए 300 मेहमान…

5 लाख खर्च कर  300 महमानों के साथ महिला ने बड़े धूमधाम से मनाया डॉगी का बर्थडे
Advertisement

इस दुनिया में वैसे तो जानवरों से प्रेम करने वालों की कमी नहीं है। बहुत से लोग खुद को एनिमल लवर भी बताते हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे लोग अपने पेट्स के साथ वीडियो और फोटो साझा करते हैं। ये वीडियो कभी-कभी फनी भी होते हैं और कभी-कभी भावुक कर देने वाली भी होती है। पेट्स के नाम पर लोग कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, तोता यहां तक की सांप तक पाल लेते हैं। पालने के साथ ही लोग उनका जन्मदिन भी मनाते हैं। इन दिनों एक ऐसी ही डॉग लवर महिला की स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस महिला ने अपने डॉग के जन्मदिन पर 5 लाख रुपए खर्च दिए।

धूमधाम से मनाया डॉगी का बर्थडे

महिला ने बकायदा बर्थडे के लिए निमंत्रण कार्ड छपवाया और करीब 300 महमानों को दावत दी। इतना ही नहीं महिला ने बर्थडे पार्टी पर जबरदस्त इंतजाम भी किए। महिला ने डॉगी के लिए 40 हजार का केक भी मंगवाया। बर्थडे फंक्शन पर डीजे और लाइव म्यूजिक के साथ डॉगी की एंट्री हुई। लोगों ने जमकर डांस भी किया। पार्टी में एक से बढ़कर एक पकवान भी थे। इस डॉग लवर महिला का नाम सपना सोना है। महिला झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली है। उन्होंने 5 जनवरी को अपने 6 साल के डॉगी ‘रोज सोना’ का जन्मदिन मनाया। उन्होंने डॉगी के बर्थडे पार्टी पर 5 लाख रुपए खर्च कर दिए।  

यहां देखें वायरल पोस्ट

Source: @log.kya.kahenge (instagram)

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को @log.kya.kahenge नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जब से ये कहानी लोगों के सामने आई है इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसपर नराजगी भी जताई। कुछ ने इसे पागलपन और फिजूलखर्ची बताया। वहीं कुछ लोगों ने सपना के इस प्रेम को देखकर उसकी सराहना भी की।

Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×