Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू कश्मीर में इलाज के दौरान प्रसव के बाद महिला की मौत, लोगों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसके विरुद्ध में सैकड़ों स्थानिय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

09:02 PM Aug 07, 2022 IST | Desk Team

इलाज के दौरान हुई मौत 
उन्होंने बताया कि वंदना देवी (32) ने शनिवार देर रात अस्पताल में सामान्य प्रसव के जरिए एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन इलाज के दौरान कुछ दिक्कतों के कारण उनकी मौत हो गई। महिला के रिश्तेदारों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जांच की मांग तथा दोषी चिकित्सा कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर जम्मू-राजौरी राजमार्ग को जाम कर दिया। 
उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के घटनास्थल का दौरा करने और लोगों को मजिस्ट्रेट जांच तथा कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से हट गए।
Advertisement
Next Article