महिला ने दिया एक साथ 6 बच्चों को जन्म,घरवाले भी हैरान
कुदरत जब भी अपना खेल दिखाती है तो फिर इस पर किसी का जोर नहीं चल पाता है। हाल ही में एक ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश में देखने को मिली है
11:35 AM Mar 02, 2020 IST | Desk Team
कुदरत जब भी अपना खेल दिखाती है तो फिर इस पर किसी का जोर नहीं चल पाता है। हाल ही में एक ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश में देखने को मिली है,जहां पर एक प्रेगनेंट महिला ने एक-दो या तीन नहीं बल्कि पूरे 6 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि महिला की डिलीवरी हो जाने के बाद बच्चों के खराब स्वास्थ की वजह से तभी दम तोड़ दिया।
यह मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले का है। प्रेगनेंट महिला का नाम मूर्ति बाई है। वैसे तो हर औरत का सपना होता है मां बनना,लेकिन एक साथ 6 बच्चों को जन्म देने के बारे में शायद मूर्ति ने कभी नहीं सोचा होगा। तभी डिलीवरी के वक्त चेकिंग के बीच डॉक्टरों के खुलासे से महिला समेत उसके परिवार वाले लोग भी काफी ज्यादा हैरान रह गए।
पहले तो उन्हें इन सभी बातों पर यकीन नहीं हुआ ,फिर बारी-बारी महिला ने सभी बच्चों को जन्म दिया। जिन नवजात को महिला ने जन्म दिया उन 6 के 6 बच्चों का वजन सामान्य से कम पाया गया। वहीं दो बच्चों में अन्य शरीरिक कमियां होने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बाकी अन्य चारों बच्चे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर इन बच्चों की देखभाल करने में लगे हुए हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि ये अब तक का बेहद दुर्लभ केस है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही वहां के स्थानीय लोग फौरान महिला से मिलने के लिए पहुंचे।
Advertisement
Advertisement