Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से महिला घायल

महेन्द्रगढ़ : स्थानीय जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण आज दोपहर एक 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। समाचार लिखे जाने तक घायल महिला महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में उपचारधीन थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव मालड़ा बास की अर्चना पत्नी राकेश किसी आवयक कार्य से महेंद्रगढ़ आई थी। वह जब मसानी चौक से सिनेमा रोड की ओर जा रही थी तो मुख्य सड़क पर पेयजल सप्लाई खोलने के लिए लगे वाल्व वाले गढ्ढे में जा गिरी। इस गढ्ढे के उपर लगी स्लैब के टूट जाने से निकले सरियों से महिला के गुप्तांग में गंभीर चोटे आई। महिला की चोटों से सड़क पर भी रक्त बह निकला।

09:47 AM May 10, 2017 IST | Desk Team

महिला के पति व राहगीरों की मद्द से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वार्ड पार्षद मनीष सैनी सहित घटना स्थल के आस-पास रहने वालों ने बताया कि यह जान लेवा गढ्ढा बीते तीन वर्षों से बना हुआ है। लोगों ने इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी अवगत कराये जाने की बात बताई। उनका कहना है कि इसके बावजूद विभाग ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते आज दोपहर लगभग 2 बजे उक्त महिला घटना की शिकार हो गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी इस गढ्ढे के कारण आए दिन छुटपुट घटनाएं होती रहती है। लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग से अपील की है कि अब अविलम्ब वह इस समस्या का समाधान कराए।

– राजेन्द्र ढींगरा

Advertisement
Advertisement
Next Article