Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लोहरदगा में माओवादियों के आईईडी विस्फोट में महिला की मौत

झारखंड में लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती बुलबुल जंगल में महुआ चुनने के दौरान माओवादियों द्वारा बिछायी आईईडी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

01:37 AM Apr 24, 2022 IST | Desk Team

झारखंड में लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती बुलबुल जंगल में महुआ चुनने के दौरान माओवादियों द्वारा बिछायी आईईडी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

झारखंड में लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती बुलबुल जंगल में महुआ चुनने के दौरान माओवादियों द्वारा बिछायी आईईडी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला शकुंती देवी पलामू जिले के पांकी की रहने वाली थी।
Advertisement
माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस 
पुलिस ने बताया कि महिला के शव को ग्रामीणों ने जंगल से निकाल कर उसके मायके में पहुंचाया जिसके बाद ही पुलिस को मामले की जानकारी हुई। लोहरदगा में आईईडी विस्फोट के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस मृतक महिला के बारे में विस्तार से जानकारी एकत्र कर रही है। पुलिस ने इस बात की अवश्य पुष्टि की कि महिला जिस आईईडी की चपेट में आयी उसे नक्सलियों ने जंगल में लगाया था।
महुआ चुनने के लिए जंगल गई थी महिला 
पुलिस ने बताया कि सुदूरवर्ती बुलबुल जंगल में शुक्रवार को महिला शकुंती देवी अन्य महिलाओं के साथ महुआ चुनने के लिए गई थी जहां वह आईईडी की चपेट में आ गई और उसमें विस्फोट से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
महिला पलामू जिले के पांकी की रहने वाली थी और लातेहार जिला के छिपादोहर थाना अंतर्गत गणेशपुर गांव में महिला का मायका है।
 
Advertisement
Next Article