टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरमध्य प्रदेशउत्तराखंड
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एक ही समय में महिला ने उठे लिए इतने गिलास, गिनती करना भी हुआ मुश्किल, देखें ये हैरान कर देने वाला Video...

12:39 PM Sep 24, 2023 IST | Ritika Jangid

किसी रेस्टोरेंट या बार में काम करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। कॉस्ट्यूमर के गुस्से को सहन करना और एक ही टाइम पर जल्दी-से-जल्दी टेबल्स पर ऑर्डर देना काफी थकाऊ भी हो सकता है। वहीं, कई बार किसी बार या कैफ में एक ही एक साथ कई ऑर्डर मिल जाएं तो ऐसे में या तो फुर्ती से काम करना आना चाहिए या फिर वेटर्स की संख्या अधिक होनी चाहिए। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला वेटर एक ही बार में इतने ऑर्डर लेकर चलती है कि सब उसकी तारीफ में पुल बांधने लगते हैं।

Advertisement

बता दें, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें एक महिला इतने अनोखें अंदाज में बीयर को पकड़ती है कि लोग उसे सिर्फ देखते ही रह जाते हैं। दरअसल, 55 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, साथ ही लिखा है- ऑक्टेबरफेस्ट वेट्रेस की ताकत वास्तव में उल्लेखनीय है!।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बार में काउंटर से एकसाथ कई गिलास उठा लेती है और फिर सबको एकसाथ सबको उठाकर सर्व कर देती है। यहां तक की जिस रफ्तार से महिला ग्लास को पकड़ती है इससे ग्लास की ज्लद गिनती भी कर पाना मुश्किल है। वहीं, अब अपनी इस कला के चलते महिला कम समय में ज्यादा ऑर्डर को आसानी से सर्व कर देती है। महिला की इस सर्विस वहां मौजूद ग्राहक काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें, इस वीडियो को अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट कर इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है-"ये महिला कितनी टैलेंटिड है"। वहीं एक यूजर ने लिखा-" ये महिला दो बार भी चक्कर लगा सकती थी, एक ही बार में सभी का इंतजार क्यों करना था?"। जबकि एक यूजर ने मग के बारे में कहते हुए लिखा- "ये गिलास आधे खाली थे"।

Advertisement
Next Article