Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महिला ने अपने पति के बर्थडे पर बनाया Golgappa केक, Weird Food Combination देख लोगों ने पकड़ा अपना माथा

09:23 AM Dec 09, 2023 IST | Khushboo Sharma

Golgappa Cake Viral Video : पानी पूरी का नाम सुनकर ही आपका इसे खाने का मन हो जाता है क्योंकि इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। आप इसे अलग-अलग स्वादों और अलग-अलग फिलिंग (Golgappa Cake Viral Video) के साथ खा सकते हैं। कुछ लोगों को अंदर आलू खाना पसंद है तो कुछ को मटर और प्याज के साथ इसका लुफ्त उठाना पसंद है। ऐसा भी हो सकता है कि पहले आपने दही के साथ भी गोलगप्पे खाए होंगे और अब, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गोलगप्पे से केक (Golgappa Cake Viral Video) बनाने का तरीका दिखाया गया है।

ये रहा गोलगप्पे वाले केक का वीडियो

Courtesy : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @gokul_kitchen नाम के अकाउंट ने शेयर किया

इंस्टाग्राम पर @gokul_kitchen नाम के शख्स ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने पति के जन्मदिन के लिए पानी पूरी से एक स्पेशल केक बनाया है। वीडियो (Golgappa Cake Viral Video) के कैप्शन में लिखा है कि- पानी पूरी केक, हस्बैंड जी का बर्थडे केक।

Advertisement
Golgappa Cake Viral Video

सबसे पहले केक के निचले हिस्से को पानी में भिगो दिया है। फिर, वे उस पर मीठी और मसालेदार चटनी (Golgappa Cake Viral Video) डालते हैं और इसे सुंदर तरीके से बनाते हैं। इसके बाद, वे क्रीम की एक परत, कुचले हुए मटर और कुछ कुरकुरे टॉपिंग जोड़ते हैं।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

People's Reaction

एक हफ्ते पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों ने इस बारे में अपने रिएक्शन (Golgappa Cake Viral Video) भी शेयर करते हुए कमेंट भी किए हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि- फिर तो आपने, केक बेस को बिना स्वाद का रखा होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- क्रीम के बजाय हंग कर्ड यूजर कर सकते थे। फिर तीसरे शख्स ने लिखा कि- क्या जरूरत है ऐसे एक्सपेरिमेंट की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article