For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP Meerut में महिला की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

05:01 PM Dec 19, 2023 IST | Yogita Tyagi
up meerut में महिला की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या  जांच में जुटी पुलिस

UP Meerut : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मवीमीरा गांव में सोनी (28) अपने भाई अनुज के घर से निकलकर पैदल जा रही थी और वह जब बड़े मंदिर के पास पहुंची तभी मोटरसाइकिल से आये एक युवक ने उस पर गोलियां चला दीं।

  • मेरठ में एक महिला की बाइक सवार युवक ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी
  • अपने भाई के घर से अपने घर जाते समय महिला पर चली गोली
  • घायल महिला ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया
  • 28 नवम्बर को महिला ने मुजफ्फरनगर के निवासी रविंद्र के साथ शादी की थी

इसी साल महिला ने की थी दूसरी शादी

बहादुर ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल सोनी को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि करीब आठ साल पहले सोनी की शादी मुजफ्फरनगर के जानसठ के सतेन्द्र से हुई थी लेकिन कुछ विवाद के चलते उनके बीच तलाक हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार उसके बाद सोनी नाजिम नाम के लड़के के साथ रह रही थी, फिर इसी साल 28 नवम्बर को उसने मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र निवासी रविंद्र के साथ शादी की थी। इन दिनों वह अपने मायके आई थी। बहादुर ने बताया कि सोनी की हत्या के पीछे उसके पहले पति का हाथ होने का शक है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×