W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में महिला को गोली मारी

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में दो लोगों ने 55 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि बाइक सवार दो लोगों ने महिला को गोलीबारी मार दी।

11:32 AM Sep 13, 2022 IST | Desk Team

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में दो लोगों ने 55 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि बाइक सवार दो लोगों ने महिला को गोलीबारी मार दी।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में महिला को गोली मारी
Advertisement
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में दो लोगों ने 55 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि बाइक सवार दो लोगों ने महिला को गोलीबारी मार दी। पुलिस के मुताबिक, घायल महिला की पहचान राजस्थान के झुंझुनू जिले की रहने वाली संतरा के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) देवेश कुमार महला ने बताया कि संतरा अपनी बेटी से मिलने दिल्ली के प्रकाश विहार आई थीं। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी विमला और नातिन ज्योति के साथ घर के बाहर बैठी थीं, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उन पर गोली चला दी। कुमार के अनुसार, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (साझा इरादा) तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×