Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महिला ने गाया फेमस गाना 'लहरा के बलखा के', लोगों ने दिए वायरल वीडियो पर मजेदार रिएक्शन

10:40 AM Dec 01, 2023 IST | Khushboo Sharma

Singing Viral Video : बहुत से लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और असल में रातोंरात फेमस और वायरल हो जाते है। 'डब्बू अंकल' और 'कच्चा बादाम' गाने वाले लोग इसकी वजह से रातों-रात मशहूर हो गए हैं। अब, लोग इंटरनेट पर अपनी प्रतिभा के उदाहरण आए दिन शेयर कर रहे हैं। इस स्टोरी में एक महिला ने गाना गाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। वह संगीत के साथ गा रही थी और वास्तव में कॉंफिडेंट लग रही थी। ऐसा लग रहा था मानो वह कुछ अलग ही करने जा रही हो।

'लहरा के बलखा के...' शुरू किया गाना

Advertisement
Singing Viral Video

लेकिन एक बार जब दीदी ने गाना शुरू किया, तो सभी ने कहा कि- दीदी ने कानों में आग लगा दी है। खैर, नीचे एक वीडियो है जिसमें एक महिला फिल्म 'मेरे यार की शादी' का गाना 'शरारा शरारा...' गाती दिख रही है। इस गाने को जावेद अख्तर साहब ने लिखा था और संगीत जीत-प्रीतम ने दिया था। गायिका का नाम आशा भोसले है।

यहां देखें पूरा वीडियो

Courtesy : इस पोस्ट को एक्स पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

यह वीडियो केवल 1 मिनट का है और इसमें एक महिला को कैरीओके करते हुए दिखाया गया है। बैकग्राउंड म्यूजिक एक फेमस गाने 'शरारा शरारा मैं हूं एक शरारा...' का है। जब महिला 'लहरा के बलखा के...' गाना शुरू करती है तो उसकी गायकी संगीत की लय से बिल्कुल भी मेल नहीं खाती है। लेकिन फिर भी वह आत्मविश्वास से गाती रहती है। यही कारण है कि यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो गया है। लोग उनकी तुलना एक और मशहूर गायिका ढिंचैक पूजा से भी कर रहे हैं।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। @desimojito नाम के अकाउंट से बीडीओ को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया कि- टैलेंट ऑफ द ईयर! यह इंटरनेट पर बहुत वायरल हुआ और बहुत से लोगों ने इसे देखा। अब तक इसे 3,00,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 2,500 लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ लोगों ने जो कमेंट किए है उसके बाद तो आपकी हंसी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। एक व्यक्ति ने कहा कि- माइक से खून निकल रहा है। और दूसरे व्यक्ति ने कहा कि- कम से कम हेडफोन वाली वॉर्निंग तो दीजिए। कुछ लोगों को लगा कि वीडियो में दिख रही महिला ने कम से कम कोशिश तो की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article