देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Viral Video: सो रही थी महिला, तभी चारपाई के नीचे से निकला खूंखार मगरमच्छ
07:00 PM Oct 08, 2024 IST | Ritika Jangid
Viral Video: सोचिए रात के समय आप आराम से अपने घर में सो रहे हैं लेकिन तभी एक मगरमच्छ आपके बैड के नीचे से निकलकर बाहर आ जाए तो? ये सोचने में ही काफी डरावना है लेकिन ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां महिला की चारपाई के नीचे से अचानक एक मगरमच्छ निकलकर बाहर आ जाता है जिसे देख सभी की रूहें कांप जाती है।
Advertisement
महिला की चारपाई के नीचे से निकला मगरमच्छ
ये मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के सुजौली रेंज के त्रिलोकी गौड़ी गांव का है। जहां रात के समय महिला चारपाई पर सो रही थी। तभी अचानक (Viral Video) से उसकी चारपाई हिलने लगी। जिस कारण महिला की नींद खुल गई। जब उसने अपनी चारपाई के नीचे देखा तो उसके होश उड़ गए (Viral Video) क्योंकि वहां के खूंखार मगरमच्छ था। महिला की आवाज सुनकर सभी सदस्य भी भागे-भागे आए। घर में जब उन्होंने मगरमच्छ देखा तो उनके भी होश उड़ गए। शोर सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए।
Advertisement
मगरमच्छ को देख गांव वालों ने सुजौली पुलिस को बुलाया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ (Viral Video) से वन्य कर्मियों को बुलाया। इसके बाद पुलिस और वन्य कर्मियों ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ा
Advertisement
घर में घुसा मगरमच्छ...
बहराइच में आधी रात घर में मगरमच्छ घुस गया। घर वालों की नजर पड़ी तो चिल्लाते हुए बाहर भागे। लोग इकट्ठा हो गए। वन विभाग को सूचना दी गई, पर रात होने के कारण कोई नहीं पहुंचा। सुबह वन विभाग की टीम आई। मगरमच्छ को पकड़ कर ले गई।#Bahraich #bahraichnews #crocodile pic.twitter.com/OXAXFPTe9A— Praveen Tiwari Raunak (@TiwaryPraveen) October 6, 2024
ये वीडियो @TiwaryPraveen ने एक्स पर पोस्ट किया है।
मगरमच्छ ने पहले भी किया है हमला
रिपोर्ट के मुताबिक कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ के डीएफओ बी शिवशंकर ने बताया की एक मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुजौली (Viral Video) रेंज के कटुआ लटुआ ताल में छोड़ दिया गया है। इस घटना के कुछ दिन पहले भी मगरमच्छ ने 15 साल के बच्चे पर हमला किया था। बात ककरहा रेंज के मझरा गांव की थी। जब बच्चा रात के समय अपने घर में सो रहा था तभी मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया और उसकी एक उंगली चबा ली। हालांकि बच्चे को बचा लिया गया था।
बता दें कि बहराइच वो ही जगह है जहां खूंखार भेड़ियों ने ग्रामिणों के बीच खौफ का माहौल पैदा किया। लेकिन (Viral Video|) अब यहां घर के अंदर मगरमच्छ भी आने लगे हैं। जिससे लोगों की रातों की नींद भी उड़ने लगी है।
Advertisement

Join Channel