सिर्फ चाय पीकर जीवित है महिला, 60 सालों से नहीं खाया है अन्न
Woman Survives By Drinking Tea: हम सभी को जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। लेकिन बिना अन्न खाए एक महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें बीपी शुगर जैसी कोई बीमारी भी नहीं है। इस महिला का नाम अनिमा चक्रवर्ती है। वह कोलकाता के गोघाट श्यामबाजार ग्राम पंचायत के बेलडीहा गांव की रहने वाली हैं। बचपन से गरीब परिवार में पली-बढ़ी अनिमा शादी के बाद दूसरे के घरों में काम करती थीं. गरीबी के कारण घर में कोई अनाज नहीं रहता था. इस कारण वह समय पर खाना नहीं खा पाती थीं.
गरीबी के कारण छोड़ा था अन्न
अनिमा चक्रवर्ती के बेटे ने बताया कि 50-60 साल पहले हमारे परिवार की स्थिति अच्छी नहीं थी। मेरी मां लोगों के घरों में काम करने जाती थीं। वह वहां से जो चावल लाती थीं वह हम सभी बच्चों को खिला देती थी. फिर वह भूखे सो जाती थी। इस तरह अनिमा चक्रवर्ती करीब-करीब हर रोज चाय पीकर गुजारा कर लेती थीं। तभी से उनको चाय पीकर दिन गुजारने की आदत लग गई। धीरे-धीरे उनका खाना पूरी तरह छूट गया। ये बातें करीब 50-60 साल पहले की है। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी बल्कि वह चाय पीकर ही रह जाती थीं।
60 साल पहले छोड़ा खाना
एक तरफ अनिमा चक्रवर्ती का खाना छूटा और दूसरी तरफ उनकी चाय पर निर्भरता बढ़ गई। आज की तारीख में वह सिर्फ चाय और हॉर्लिक्स पीकर जिंदा हैं। वह सालों से बिना कुछ खाए स्वस्थ और सामान्य जीवन जी रही हैं। उनके बेटे ने यह भी बताया कि वह पहले दिन में दो से तीन बार चाय पीती थीं। वह चाय के साथ हॉर्लिक्स भी लेती थीं। लेकिन अब वह दो बार से ज्यादा चाय नहीं पी पाती हैं। उनको कोई बीमारी नहीं है लेकिन दो से अधिक बार चाय लेने पर उन्हें उल्टी आ जाती है। वह आज भी कोई ठोस आहार नहीं खा रही हैं। वह पूरे दिन घर के काम में व्यस्त रहती हैं। सुबह और रात में दो बार दूध वाली चाय पीती हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।