Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस महिला ने खुद का फोटशूट मेट्रो में ऐसे लिया, वीडियो देखकर लोग हुए मुरीद

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस महिला को लोगों ने सेल्फीबाज का टैग दिया है। हम आपको इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हैं।

11:34 AM Aug 21, 2019 IST | Desk Team

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस महिला को लोगों ने सेल्फीबाज का टैग दिया है। हम आपको इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हैं।

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस महिला को लोगों ने सेल्फीबाज का टैग दिया है। हम आपको इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हैं। क्या आपने कभी किसी महिला को चलती हुई मेट्रो में अपना खुद का फोटोशूट करते हुए देखा है? 
Advertisement
अब आप बोलेंगे कि लड़कियां सेल्फी के मामले में सबसे आगे हैं लेकिन वह चलती मेट्रो में एक से दो ही सेल्फी लेंगी। इस महिला ने तो सेल्फी की जैसे बाढ़ ही लगा दी। सोशल मीडिया पर इस महिला के वीडियो ने धमाल मचा दी है। इस वीडियो में महिला के फोटोशूट के बिहाइंड द सीन को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। 
दुनिया ने जो सोचना है सोचे हमे मतलब नहीं..
17 अगस्त यानी शनिवार को ट्विटर पर बेन याहर नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया। 57 सेकेंड के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है और बहुत पसंद भी कर रहे हैं। वहीं वीडियो को लोगों ने 36,200 रीट्वीट और 231,863 लाइक्स दिए हैं। 

क्या है इस वीडियो में?
इस वीडियो में महिला यात्री ने अपना जबरदस्त फोटोशूट किया है। सबसे मजेदार बात यह है कि महिला के आसपास यात्री बैठे हुए थे जिनकी परवाह के बिना उन्होंने यह फोटोशूट किया। 
महिला ने पहले तो अपना कैमरा सीट पर रखा उसके बाद फोटोशूट देने के लिए पोज देना शुरु किए। महिला के फोटोशूट के दौरान मेट्रो में एक यात्री ने उनका वीडियो बना लिया और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। 
जनता ने ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया

1.

2.

3.

4.

5.


महिला ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें


जब महिला ने अपना फोटोशूट वाला वीडियो देखा तो गुस्सा होने की बजाय उन्होंने अपनी जो तस्वीरें मेट्रो में खींची थीं उन सभी को पोस्ट करके सबको शुक्रिया कहा। बता दें कि इस वायरल वीडियो वाली महिला का नाम जेसिका जॉर्ज है। 
Advertisement
Next Article