टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

23 साल की उम्र में मां बनने की सच्चाई छुपाने के लिए महिला ने नवजात को नदी में फेंका

एक बच्चे के लिए हर मां के दिल में ममता रहती है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर कोई मां अपने ही बच्चे की जान कैसे ले सकती है।

09:23 AM Feb 12, 2020 IST | Desk Team

एक बच्चे के लिए हर मां के दिल में ममता रहती है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर कोई मां अपने ही बच्चे की जान कैसे ले सकती है।

एक बच्चे के लिए हर मां के दिल में ममता रहती है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर कोई मां अपने ही बच्चे की जान कैसे ले सकती है। ऐसा करना तो दूर की बात इस बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल है। मगर ऐसा हुआ है,जी हां यह घटना स्पेन में हुई है। जहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने नवजात शिशु को कंटेनर में भरकर नदी में फेंक दिया है। 
ऐसा कहा जा रहा है कि बच्चे को जन्म देने वाली महिला की उम्र 23 साल की है। उसने अपनी डिलीवरी के लिए एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया था। जब एंबुलेंस पहुंची तब महिला के पास उसका बेबी नहीं था। 
ये मामला काफी ज्यादा संदिग्ध होने पर पुलिस ने पूछताछ करी। पहले तो इस महिला का कहना था कि 8 फरवरी के दिन उसने अपने बच्चे को जन्म दिया था,जबकि सच यह था कि इस महिला की डिलीवरी 28 जनवरी को हो गई थी। 
महिला पड़ी कमजोर
महिला पुलिस की सख्ती देखकर कमजोर पड़ गई। नवजात को पैदा करने वाली महिला ने बताया कि उसने एक लड़के को जन्म दिया था,मगर लोगों के डर के मारे वो इसे पालना नहीं चाहते थे। इस वजह से उसने अपने साथी के साथ मिलकर अपने नवजात को नदी में फेंक दिया। 
वैसे महिला ने यह स्वीकार भी कर लिया है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने नवजात शिशु को कंटेनर में बंद करके नदी में फेका था। अब इस तरह का घिनौना काम करने के लिए इस कपल को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने नवजात का नदी से शव भी बरामद कर लिया है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article