Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लता जी के गाने से रातोंरात वायरल हुई बंगाली महिला के मेकओवर की ये तस्वीरें देखकर रह जायेंगे हैरान

अब रानू मंडल की कुछ और तस्वीरें सामने आयी है जिन्हे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इन तस्वीरों में रानू एक अलग ही लुक में नजर आ रही है और उनकी इस मेकओवर की तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे है।

03:49 AM Aug 09, 2019 IST | Ujjwal Jain

अब रानू मंडल की कुछ और तस्वीरें सामने आयी है जिन्हे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इन तस्वीरों में रानू एक अलग ही लुक में नजर आ रही है और उनकी इस मेकओवर की तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे है।

इस बात में कोई शक नहीं है की भारत के कोने कोने में टैलेंट छुपा है और बस जरुरत है इस टैलेंट को खोजने की और दुनिया के सामने लाने की। आजकल इंटरनेट का जमाना है और रातों-रात लोग आम से खास बनने तक का सफर तय करते है। 
Advertisement

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ जिसमे एक आम महिला एक गाना गाते हुए दिखाई दे रही थी। फिल्म शोर के गीत ‘ एक प्यार का लम्हा है’ से इन महिला की आवाज ने ऐसा जादू चलाया की लोग इनकी तुलना सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से करने लगे। 
जब इस महिला के बारे में जानकारी हासिल की गयी तो मालूम पड़ा की ये महिला पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर काम करती है। इस महिला का नाम रानू मंडल है। 
इस महिला की आवाज से रातोंरात ऐसा जादू चलाया की लोग इनके बारे में जानने के इच्छुक हो गए और ये एक ही गीत से सोशल मीडिया पर सेंसेशन बनकर उभरी है। लोगों ने इस महिला इस महिला की तारीफों में पोस्ट्स शेयर किये और लाखों बार उनका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया। 
अब रानू मंडल की कुछ और तस्वीरें सामने आयी है जिन्हे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इन तस्वीरों में रानू एक अलग ही लुक में नजर आ रही है और उनकी इस मेकओवर की तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे है। 
 आपको बता दें एक इंजीनियर ने सबसे पहले रानू मंडल को रेलवे स्टेशन पर देखा था और इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तस्वीरों में आप देख सकते है कि ब्यूटी पार्लर में रानू का मेकओवर किया जा रहा है। 
एक वीडियो ने  रानू की तकदीर रातोंरात बदल दी ये किसी चमत्कार से कम नहीं है और उनकी आवाज ने जो जादू लोगों के दिलों पर चलाया है, उस टैलेंट के लिए रानू इस नयी जिंदगी की हकदार है।

साल 2020 तक ये 6 चर्चित सेलिब्रिटी कपल कर सकते भाई शादी, नंबर 5 कर देगा हैरान

Advertisement
Next Article