Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया के इस रहस्यमयी आइलैंड पर महिलाओं का जाना है मना, पुरुषों के लिए भी हैं कठोर नियम

कई ऐसी जगह दुनिया में मिल जाएंगी जो अपने अनोखे नियम के लिए जानी जाती हैं। जापना में भी ऐसी ही एक जगह है जहां पर महिलाओं के जाने पर बैन है।

10:18 AM Sep 05, 2019 IST | Desk Team

कई ऐसी जगह दुनिया में मिल जाएंगी जो अपने अनोखे नियम के लिए जानी जाती हैं। जापना में भी ऐसी ही एक जगह है जहां पर महिलाओं के जाने पर बैन है।

कई ऐसी जगह दुनिया में मिल जाएंगी जो अपने अनोखे नियम के लिए जानी जाती हैं। जापना में भी ऐसी ही एक जगह है जहां पर महिलाओं के जाने पर बैन है। इस जगह का नाम ओकिनोशिमा आइलैंड है। इतना ही नहीं पुरुषों के लिए भी इस आइलैंड पर जाने के लिए कई मुश्किल नियम बने हुए हैं। 
Advertisement
यूनेस्को ने जापान के इस ओकिनोशिमा आइलैंड को दनिया की धरोहर बताया हुआ है। यह आइलैंड 700 वर्ग के मीटर में है। इस टापू के बारे में बताया गया है कि कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार का केंद्र यह चौथी से नौवीं शताब्दी के दौरान होता था। 
धार्मिक रूप से इस आइलैंड को आज भी बहुत पवित्र माना गया है। धार्मिक पाबंदियां पुराने समय से इस आइलैंड पर चली आ रही हैं जिसे आज भी माना जाता है। पुराने समय से ही इस आइलैंड पर महिलाओं का जाना बैन था जिसे आज भी माना जाता है। 
ऐसी मान्यता है कि पुरुषों को इस टापू पर जाने से पहले निर्वस्‍त्र होकर स्नान करना होता है। इस टापू पर नियम इतने कड़े हैं कि महज 200 ही पुरुष इसपर पूरे साल जा सकते हैं। इस आइलैंड पर जाने वाले लोगों को सख्य बताया जाता है कि वह वहां से एक भी चीज नहीं ला सकते हैं और ना ही लाएं। 
इतना ही नहीं लोगों को यह भी कहा जाता है कि वह किसी को भी अपनी इस यात्रा के बारे में कुछ ना बताएं। एक अखबार के अनुसार वहां पर जो लोग जाते हैं वह वहां से वापस आते समय घास तक नहीं ला सकते हैं। 
मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर इस आइलैंड पर स्थित है। समुद्र की देवी की यहां पर पूजा होती है। यहां पर जहाजों की सुरक्षा के लिए 17वीं शताब्दी पर पूजा होती थी। 
Advertisement
Next Article