Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मोदी के डिजिटल अभियान को साकार कर रहीं महिलाएं

NULL

12:38 PM May 12, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत अभियान काे भारत की महिलाएं पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहीं है। ओएलएक्स इंडिया द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि महिलाएं ऑनलाइन खरीदी के मामले में घर के फैसलों में प्रमुख भूमिका निभाते हुए पहले के मुकाबले ज्यादा खरीदारी कर रही हैं। यह सर्वेक्षण मुंबई, दिल्ली/एनसीआर, बेंगलुरू और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में ऑनलाइन किया गया, जिसमें 26 साल से अधिक आयु की 300 से अधिक विवाहित महिलाओं ने हिस्सा लिया। 70 प्रतिशत उत्तरदाता या तो विवाहित अभिभावक या फिर एकल अभिभावक थे।

46 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि वो घर में हर किसी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की एकमात्र डिसीजन मेकर हैं। 40 प्रतिशत ने बताया कि यह निर्णय परिवार में अन्य सदस्यों के परामर्श से लिया जाता है, लेकिन निर्णय में सबसे प्रमुख भूमिका उन्हीं की होती है। शेष 14 प्रतिशत ने बताया कि निर्णय लेने में उनकी भूमिका सबसे कम होती है। सर्वे में शामिल सभी महिलाओं ने बताया कि वो ऑनलाइन खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ डील्स देखती हैं, जिसके लिए वो ऑनलाइन सेल का इंतजार करती हैं, कीमतों की तुलना करने वाली वेबसाइट का उपयोग करती हैं, ऑनलाइन प्रि-ओन्ड गुड्स खरीदती हैं या फिर डिस्काउंट कूपंस का उपयोग करती हैं।

परिवार में प्राथमिक केयर गिवर की भूमिका निभाते हुए माएं परिवार के हर सदस्य जैसे जीवनसाथी, बच्चे, वृद्ध माता-पिता, सास-ससुर तथा दाोस्तों के लिए भी खरीदारी करती हैं। रोचक बात यह है कि खरीदारी के मामले में 5 में से 3 माएं खुद को पहली प्राथमिकता में रखती हैं, 2 महिलाएं बच्चों के लिए तथा 1 महिला जीवनसाथी या माता-पिता के लिए खरीदारी करती है। महिलाओं का ध्यान आकर्षित करने वाले सर्वोच्च सामानों में फैशन, गैजेट्स, ग्रोसरी और फर्नीचर हैं। जब उनसे पूछा गया कि पिछले छ: महीनों में उन्होंने कौन सा सामान ऑनलाईन खरीदा, तो 35 प्रतिशत माहिलाओं ने बताया कि उन्होंने फैशन का सामान खरीदा, 25 प्रतिशत ने स्मार्टफोन जैसे गैजेट्स खरीदे, 15 प्रतिशत ने ग्रोसरी खरीदी, 15 प्रतिशत ने फर्नीचर खरीदा और शेष ने अन्य सामान खरीदे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article