Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ये महिला फोन पर बात करने के चक्कर में ऑटो में ही भूल बैठी अपना बच्‍चा,वीडियो वायरल

शुक्रवार यानि आज ट्विटर पर एक वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है। 25 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हो रहा है जिसे सोचकर कोई भी हक्का-बक्का रह जाए।

11:51 AM Aug 23, 2019 IST | Desk Team

शुक्रवार यानि आज ट्विटर पर एक वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है। 25 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हो रहा है जिसे सोचकर कोई भी हक्का-बक्का रह जाए।

शुक्रवार यानि आज ट्विटर पर एक वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है। 25 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हो रहा है जिसे सोचकर कोई भी हक्का-बक्का रह जाए। ट्विटर पर ये वीडियो आज दोपहर करीब 3 बजे शेयर किया गया है,जिसे एक घंटे में 1 हजार से ज्यादा लोग देख भी चुके हैं। 
Advertisement
महिला को ऑटो वाले ने आवाज लगाकर रोका…
इस वायरल वीडियो में एक महिला फोन पर बात करते हुए चलती जा रही है। जबकि पीछे से एक आदमी गोद में एक मासूम बच्चा लिए उसे आवाजें लगा रहा है। ऑटोवाला महिला को जोर-जोर से आवाज लगाकर रोकता है। फिर महिला के पास जाकर वह बच्चा उसे देता है और पूछता है कि बच्चा आपका ही है ना। महिला हां में जवाब देती है और अपने बच्चे को सीने से लगा लेती है। वहां पर आस-पास भी कई सारे लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। 
इस विडियो को ट्विटर  पर @Amit_smiling नाम के यूजर ने शेयर किया है। विडियो शेयर करते हुए वह लिखते हैं, अक्‍सर लोग ऑटो में अपना छाता या बैग भूल जाते हैं, ये मैडम तो अपना बच्‍चा भूल गईं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा Fake लग रहा है वीडियो

यह वीडियो कहां का है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो सच है या फिर किसी विज्ञापन का शूट कुछ भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को फर्जी बता रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स ने चिंता भी जताई। 
Advertisement
Next Article