JNU प्रशासन पर महिला प्रोफेसर के गंभीर आरोप, शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान से लगाई न्याय की गुहार
जेएनयू की एक प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दरअसल, महिला प्रोफेसर गायत्री दीक्षित ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि प्रशासन पर उनका “अपमान करता है और परेशान करता है वहीं महिला प्रोफेसर ने धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
11:49 PM Aug 26, 2022 IST | Desk Team
जेएनयू की एक प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दरअसल, महिला प्रोफेसर गायत्री दीक्षित ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि प्रशासन पर उनका “अपमान करता है और परेशान करता है वहीं महिला प्रोफेसर ने धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
Advertisement
जेएनयू प्रशासन से परेशान महिला प्रोफेसर
जानकारी के मुताबिक, सहायक प्रोफेसर गायत्री दीक्षित आठ महीने की गर्भवती हैं। ‘सेंटर फॉर अफ्रीकन स्टडीज’ में सहायक प्रोफेसर दीक्षित ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगातार शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित और दंडित किया जा रहा है। प्रशासन के अत्याचारों के कारण, मैं अपने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित आवास पर बेहोश हो गयी थी और 26 जुलाई को मुझे एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।’
जेएनयू प्रशासन पर धमकी देने का आरोप
दीक्षित ने आरोप लगाया कि छुट्टी लेने के बाद उन्हें और उनके पति को धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनके होने वाले बच्चे को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस संबंध में प्रतिक्रिया लेने के लिए फोन कॉल का जेएनयू प्रशासन से कोई जवाब नहीं मिला है।
शिक्षा मंत्री से न्याय की गुहार
जेएनयू शिक्षक संघ (जेएनयूटीएफ) ने एक बयान में कहा कि प्रशासन को शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचाने के प्रयास से बचना चाहिए। बयान में कहा गया है कि उसने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सहायक प्रोफेसर को न्याय दिलाने का भी आग्रह किया।
महिला प्रोफेसर ने दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट
जेएनयूटीएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘इन कृत्यों से न केवल पीड़िता को सदमा पहुंचा, बल्कि अजन्मे बच्चे की जान भी खतरे में पड़ गई। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया है कि उसने… थाने में शिकायत दर्ज कराई है।’’ जेएनयूटीएफ ने कहा, ‘‘हम महिला संकाय सदस्य और उनके परिवार के लिए सुरक्षा की मांग करते हैं।’
Advertisement