Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महिला समन्वय व हिन्दू जागरण मंच का प्रदर्शन

महिला समन्वय और हिन्दू जागरण मंच ने हैदराबाद में एक महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी और उसे जिंदा जलाकर मारे जाने के खिलाफ जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया।

07:01 AM Dec 04, 2019 IST | Desk Team

महिला समन्वय और हिन्दू जागरण मंच ने हैदराबाद में एक महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी और उसे जिंदा जलाकर मारे जाने के खिलाफ जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली : महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति, महिला समन्वय और हिन्दू जागरण मंच ने हैदराबाद में एक महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी और उसे जिंदा जलाकर मारे जाने के खिलाफ जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्यारे बलात्कारियों के पुतलों को फांसी भी दी। 
Advertisement
इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति, दिल्ली प्रांत की सह प्रांत कार्यवाहिका विदूषी शर्मा ने कहा कि भारत में नारी सदैव पूजनीय रही है। हर कीमत पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। ऐसे वीभत्स काम करने वाले लोगों को कड़ी सजा होनी चाहिए। मैं फांसी की सजा के पक्ष में नहीं हूं लेकिन ऐसे दुष्कर्मियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि उनका आने वाला हर दिन और हर पल उनके लिए किसी सजा से कम न हो। 
प्रदर्शन में आक्रोश व्यक्त करने आईं जागृत महिला की साध्वी प्राची ने कहा कि माताओं को जागृत होना चाहिए। उन्हें अपने ऐसे दुष्कर्मी बेटों को स्वयं सजा दिलवानी चाहिए। अगर निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा मिल जाती तो आज एक बेटी के साथ फिर ऐसी दरिंदगी नहीं होती। ऐसे लोगों के साथ वही सलूक करना चाहिए जो डॉक्टर के साथ हुआ। इन्हें चौराहे पर खड़ा करके, इन पर पेट्रोल डाल कर आग लगा देनी चाहिए। 
हिन्दू मंच के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि ये हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है और मानवता पर कलंक है। सरकार को ऐसे लोगों को सजा देने के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने तेलंगाना सरकार और वहां के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली के खिलाफ भी आक्रोश व्यक्त किया।
Advertisement
Next Article