बिहार में महिलाएं तय करेंगी सरकार की दिशा! इतने लाख नई महिला बदलेंगी राज्य का सियासी समीकरण
Women Voters Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार सिर्फ गठबंधन, प्रत्याशी या जातीय समीकरण की चर्चा नहीं होगी, बल्कि महिला मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम साबित हो सकती है। बीते एक साल में राज्य में 15 लाख से ज्यादा नई महिला मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हुई हैं, जिससे महिलाओं की कुल संख्या अब करीब 3 करोड़ 72 लाख से भी ज्यादा हो गई है।
Women Voters Bihar Election 2025: महिला वोटरों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी
लोकसभा चुनाव 2024 तक बिहार में महिला मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 57 लाख थी। अब यह आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 72 लाख से ऊपर पहुंच गया है। यानी पिछले एक साल में लगभग 15 लाख नई महिलाओं ने वोट देने का अधिकार प्राप्त किया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि महिला शक्ति के राजनीतिक रूप से जागरूक होने का संकेत है।

Bihar Elections 2025: मुजफ्फरपुर, चंपारण और वैशाली में महिलाओं का उभार
राज्य के कई जिलों में महिला मतदाताओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। खासकर मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, वैशाली और सीतामढ़ी जैसे जिलों में 50 हजार से अधिक नई महिला वोटर जुड़ी हैं। इन जिलों में अब चुनावी नतीजे महिलाओं की सक्रियता पर काफी हद तक निर्भर करते हैं।

Bihar News Today: वोटिंग में पुरुषों से आगे महिलाएं
पिछले चुनावों में यह देखा गया कि महिला मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है। यह रुझान इस बार और भी तेज हो सकता है। अब महिलाएं सिर्फ मतदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि चुनावी मुद्दे तय करने में भी उनकी भूमिका अहम हो गई है।
महिलाएं तय करेंगी चुनावी एजेंडा
महिलाएं अब सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि एक सशक्त एजेंडा-निर्माता बन रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दे अब चुनावी बहस का हिस्सा बन चुके हैं। कई छात्राएं और महिला समूह अब विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग कर रही हैं।

Bihar News: राजनीतिक दलों पर बढ़ा दबाव
महिलाओं की इस बढ़ती भागीदारी ने राजनीतिक दलों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। अगर पार्टियां महिला उम्मीदवारों को पर्याप्त टिकट नहीं देतीं, तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिछली बार भी यह सवाल उठा था कि जहां महिला वोटिंग ज्यादा रही, वहां टिकट वितरण में उनकी अनदेखी की गई।
यह भी पढ़ें: बिहार में तेज प्रताप यादव के नए कदम ने बढ़ाई सियासी हलचल, राजनीतिक दलों के बीच उथल-पुथल जारी