Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Women's Day: महिलाओं को Bhajanlal सरकार ने दिया खास तोहफा, फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं

10:57 AM Mar 08, 2024 IST | NAMITA DIXIT

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया जाता है। नारी शाक्ति का नारा आज भी है।इस दौरान राजस्थान (Rajasthan) की भजनलाल सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। आज कई जगह फ्री बस सुविधा मिलेगी।

रोडवेज में सफर करने पर महिलाओं को किराया नहीं देना पड़ेगा

आपको बता दें आज रोडवेज में सफर करने पर महिलाओं को किराया नहीं देना पड़ेगा। इसके साथ ही अगर आज महिलाएं जयपुर समेत राज्य के दूसरे शहरों में बने स्मारक, संग्रहालय घूमने जाएंगी, तो उन्हें वहां पर एंट्री टिकट फ्री में मिलेगा। रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह सुविधा 7 मार्च रात 12 बजे से 8 मार्च रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी. 8 मार्च को महिला दिवस के साथ-साथ महाशिवरात्रि भी है। ऐसे में सरकारी दफ्तर में छुट्टी रहेगी, लेकिन परिवहन विभाग ने महिला दिवस के मौके पर खास सुविधा दी है। छुट्टी के दिन ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे।

Advertisement

महिलाओं को आज मिलेगी ये सुविधा

बता दें आज के दिन सिर्फ महिला आवेदकों का ही ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। इसके लिए पोर्टल पर जाकर महिलाएं अपने अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल कर सकती हैं। जिस पर टेस्ट और रिटेस्ट के लिए लंबा इंतजार खत्म होगा और स्लॉट के हिसाब से जल्द समय मिल जाएगा। वहीं आज जो महिला आवेदक ड्राइविंग टेस्ट में पास होंगी, उन्हें परिवहन विभाग की ओर से निशुल्क हेलमेट दिया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के आदेश

इसके अलावा ई-रिक्शा और टैक्सी की महिला चालकों को भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला दिवस के मौके पर राजकीय स्मारक और संग्रहालयों पर महिला और बालिकाओं को आज निशुल्क प्रवेश मिलेगा। महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के आदेश दिए गए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article