For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महिला दिवस आधी आबादी को समान अवसर प्रदान करने की जरूरत रेखांकित करने का अहम अवसर: राष्ट्रपति मुर्मू

12:40 AM Mar 08, 2024 IST | Sagar Kapoor
महिला दिवस आधी आबादी को समान अवसर प्रदान करने की जरूरत रेखांकित करने का अहम अवसर  राष्ट्रपति मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह महिलाओं को समान अवसर देने और उन्हें जीवन के सभी हिस्सों में सशक्त बनाने की जरूरत को रेखांकित करने का अहम मौका है।
इस बीच, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिए संदेश में लोगों से ऐसा माहौल बनाने का आग्रह किया, जहां हर महिला को अपनी पूरी क्षमता से कार्य करने का अधिकार हो और उसकी प्रगति में रोड़ा बनने वाली हर बाधा दूर हो। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों और लैंगिक समानता तथा महिला अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने के उनके प्रयासों को मान्यता देने के लिए समर्पित है।

भारत विश्व में महिला सशक्तिकरण का आदर्श बना
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘‘यह महिलाओं को समान अवसर देने और जीवन के सभी क्षेत्रों में उन्हें सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर देने का भी अहम मौका है। आज भी महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिनका हमें समाधान करने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, फिर चाहे विज्ञान और प्रौद्योगिकी हो या चिकित्सा, अंतरिक्ष सशस्त्र बल या खेल। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘इसकी झलक इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में महिला शक्ति और नेतृत्व के रूप दिखी। मैं महिला दिवस आयोजनों की सफलता की कामना करती हूं और सभी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देती हूं।’’

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×